Vastu Tips: घर के मेनडोर पर इन 3 चीजों को रखने से दूर होगी सारी परेशानी, खत्म होंगी सारी बाधाएं
Vastu Tips for Main Door: वास्तुशास्त्र के अनुसार मेनडोर पर रखे जानी वाली चीजों का असर सीधा घर के वास्तु पर पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि नियम के अनुसार मेनडोर में कौन सी 3 चीजें जरूर होनी चाहिए? इसके बारे में नीचे विस्तार से जानें-

मेनडोर घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। घर का मेनडोर ही वो हिस्सा है, जहां पर लोगों की निगाह सबसे पहले पड़ती है और यही वो सोर्स होता है जिसके जरिए घर में खराब और अच्छी एनर्जी का आगमन होते है। ऐसे में वास्तुशास्त्र के नियम के हिसाब से मेनडोर पर कुछ ऐसी चीजें जरूर होनी चाहिए जिससे घर का वास्तु प्रभावित ना हो और कोई भी नेगेटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश ना कर पाएं। वास्तु के नियम के अनुसार जानिए वो कौन सी 3 चीजें हैं जो घर के मेनडोर पर जरूर होनी चाहिए? नीचे इनके बारे में जानें विस्तार से-
स्वास्तिक
घर के मेनडोर पर शुभ चिन्हों की तस्वीर भी लगाई जा सकती है। अगर शुभ चिन्हों की बात होती है तो स्वास्तिक का नाम सबसे पहले आता है। किसी भी पूजा-पाठ में स्वास्तिक का चिह्न बनाया जाता है। मान्यता के हिसाब से इसकी मौजूदगी के घर का वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही ये किसी भी तरह के नेगेटिविटी को घर में नहीं आने देता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार लाल रंग से बना स्वास्तिक घर में बरकत ले आता है।
तोरण
घर के मेनडोर पर तोरण का होना बेहद ही शुभ माना जाता है। मेनडोर पर आम के पत्तों का तोरण लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर में अच्छी एनर्जी की ही एंट्री होती हैं। हालांकि इसे समय-समय पर बदलना भी जरूरी है। आम के अलावा अशोक के पत्तों का तोरण भी घर के लिए शुभ होता है और ये खराब एनर्जी को घर में एंटर नहीं करने देता है। तोरण लगाने और उसे उतारने से संबंधित कई नियम हैं, जिनके बारे में कई लोगों को नहीं मालूम होता है। नीचे कुछ लिंक हैं जिन्हें क्लिक करके आप तोरण से संबंधित जरूरी जानकारी पा सकते हैं।
पायदान
घर के पायदान का सीधा संबंध वास्तु से जुड़ा होता है। ऐसे में इसे मेनडोर पर रखना जरूरी होता है। लोग आम तौर पर घर के मेनडोर के डेकॉर को ध्यान में रखते हुए किसी भी शेप के पायदान को रखते हैं लेकिन ऐसा सही नहीं है। वास्तु के हिसाब से पायदान का रंग और आकार नियम के अनुसार हो तो घर में नेगेटिविटी नहीं आती है। नियम के अनुसार मेनडोर पर हमेशा आयताकार पायदान ही रखना चाहिए। इस शेप के पायदान से जिंदगी में स्थिरता आती है और आपसी रिश्ते सही होते हैं। गोलाकार और अंडाकार शेप के पायदान भी वास्तु के हिसाब से सही होते हैं। साथ ही हमेशा हल्के रंग के पायदान ही घर के बाहर रखने चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन