1/7जिस घर का वास्तु सही होता है, वहां पर कभी भी नेगेटिव एनर्जी की एंट्री नहीं हो सकती है। घर में मौजूद हर एक कमरे और चीजों से जुड़ा वास्तु होता है। कहा जाता है कि अगर घर का वास्तु ठीक कर लिया जाए तो जिंदगी की आधी प्रॉब्लम यही से सॉल्व हो जाती है। वहीं घर की साफ-सफाई से जुड़े भी कई वास्तु नियम हैं, जिनको अपनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान से नियम जो आपके घर को ना साफ करेंगे बल्कि हर नेगेटिव एनर्जी को बाहर भी निकाल देंगे।

अगर आप घर में पोछा लगाने वाले हैं तो इसकी शुरुआत हमेशा उत्तर-पूर्व यानी कि ईशान कोण से किया करें। इसके बाद इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर ले जाना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से अगर इस तरह से पोछा लगाया जाए तो घर की एनर्जी पॉजिटिव होने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

शास्त्र के हिसाब से घर की सफाई और पोछा वगैरह अगर ब्रह्म मुहूर्त में किया जाए तो घर की एनर्जी और भी अच्छी हो जाती है। बता दें कि ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से पहले का समय होता है। अगर इस समय पोछा वगैरह लगाते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है।

शास्त्र में ऐसा भी बताया गया है कि सूर्योदय और इसके ठीक बाद का भी समय साफ-सफाई के लिए बेस्ट होता है। साफ-सफाई के बाद ही घर के बाकी काम किए जाने से चीजें ठीक होती हैं।

पोछा लगाते हुए आप पानी में सिर्फ नींबू का रस मिला लेंगे तो इससे सफाई भी अच्छी होगी और घर की नेगेटिव एनर्जी भी मिनटों में छूमंतर हो जाएगी।

अब बात करते हैं कि आखिर घर की सफाई किस समय नहीं करनी चाहिए? शास्त्र के हिसाब से दोपहर में कभी भी पोछा नहीं लगाना चाहिए।

सिर्फ दोपहर ही नहीं बल्कि शाम के वक्त भी घर में सफाई नहीं की जाती है। वास्तु के हिसाब से ये समय सफाई के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहता है। इसके पीछे ज्योतिषीय कारण भी होते हैं।
