vastu shastra fridge par kya nahi rakhna chahiye dont keep these 3 things वास्तु शास्त्र: हड़बड़ी में फ्रिज पर आप तो नहीं रख देते हैं ये 3 चीजें? वास्तु दोष लगते ही हर काम में आएगी रुकावट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: हड़बड़ी में फ्रिज पर आप तो नहीं रख देते हैं ये 3 चीजें? वास्तु दोष लगते ही हर काम में आएगी रुकावट

वास्तु और फ्रिज का कनेक्शन गहरा है। शास्त्र में फ्रिज से संबंधित कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिसे नजरअंदाज करने पर घर में वास्तु दोष लग सकता है। ऐसे में वास्तु के नियम जरूर जानने चाहिए। 

Fri, 10 April 2026 10:32 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: हड़बड़ी में फ्रिज पर आप तो नहीं रख देते हैं ये 3 चीजें? वास्तु दोष लगते ही हर काम में आएगी रुकावट

Fridge Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र का रोल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत मायने रखता है। इस शास्त्र में हर चीज से जुड़ा कोई ना कोई उपाय जरूर होता है। खासकर किचन वाला एरिया वास्तु की दुनिया में काफी खास माना जाता है। किचन में कौन सी चीज कहां रखी है और किन गलतियों के चलते वास्तु दोष लग सकता है, इसका जिक्र वास्तु में खूब होता है। बात करें फ्रिज की तो इसकी दशा और दिशा काफी मायने रखती है। अगर फ्रिज से जुड़ी वास्तु की कुछ गलतियां की जाए तो घर में वास्तु दोष भी लग सकता है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर फ्रिज से जुड़े वास्ते के कौन-कौन से नियम हैं?

फ्रिज के ऊपर ना रखें ये 3 चीजें

फ्रिज पर ना रखें दवाइयां

कई बार लोग अपनी सहूलियत के लिए फ्रिज पर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जिसकी जरूरत अक्सर होती है। आम तौर पर कई घरों में लोग फ्रिज के ऊपरी वाले हिस्से पर दवाइयां रख देते हैं और वास्तु के नियम के हिसाब से ये काफी खराब माना जाता है। नियम के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। जो लोग ऐसी गलती करते हैं उनके घरों में हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें बहुत होती हैं। ऐसे घरों में लोग हमेशा ही बीमार होते हैं। दवाइयों को हमेशा किसी बॉक्स या फिर अलमारी में रखना बेहतर होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: सोने से पहले जरूर कर लें किचन से जुड़े ये 3 काम

फ्रिज पर ना रखें कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान

कई बार जगह की कमी होने के नाते लोग फ्रिज पर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जो नहीं रखनी चाहिए। आपने भी देखा होगा कि कई घरों में लोग फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव, मिक्सर या फिर कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान रख देते हैं। हालांकि वास्तु में इसे सही नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार फ्रिज फायर एनर्जी वाला है और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी फायर एलीमेंट वाला ही होता है। ऐसे में दोनों का आसपास होना सही नहीं है। कोशिश करें कि फ्रिज पर कभी घड़ी और फोन भी ना रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तुशास्त्र: मेनडोर पर ना करें ऐसा पायदान रखने की गलती, घर में आएगी नेगेटिविटी

फ्रिज पर ना रखें एक्वेरियम

डेकॉर के लिए लोग घरों में एक्वेरियम रखने का खूब शौक रखते हैं। वास्तु के अनुसार घर में एक्वेरियम रखना शुभ भी माना जाता है लेकिन इसे रखने के सही नियम और दशा वगैरह की सही नॉलेज भी जरूरी है। कई लोग एक्वेरियम को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। नियम के अनुसार अगर फ्रिज पर एक्वेरियम रखा जाता है तो इससे एनर्जी का बैलेंस बिगड़ता है। वास्तुशास्त्र में माना जाता है कि अगर फ्रिज पर एक्वेरियम रखने की गलती की जाती है तो इससे जिंदगी में तनाव बढ़ता है और काम में बाधा आती है। ऐसे में एक्वेरियम को किसी खुली जगह पर रखना बेहतर है जहां पर हवा और हल्की रोशनी का आगमन अच्छा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में ज्यादा दिन कबाड़ रखने से होते हैं ये 4 बड़े नुकसान

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!