वास्तु शास्त्र: सोने से पहले जरूर कर लें किचन से जुड़े ये 3 काम, अच्छी नींद के साथ-साथ घर में आएगी पॉजिटिविटी
वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे अहम हिस्सा माना गया है। अगर इस जगह नियमों का पालन ना किया जाए तो घर में बड़ा वास्तु दोष लगता है। आज जानिए कि सोने से पहले किचन से जुड़ी किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर का हर एक कोना महत्वपूर्ण बताया जाता है। वहीं किचन को सबसे अहम और खास हिस्सा माना गया है। यही वो जगह है जहां पर पूरे परिवार का खाना बनता है। मान्यता है कि इस जगह को सही तरीके से रखना जरूरी है। वहीं यहां की साफ-सफाई भी समय-समय पर होते रहनी चाहिए। ऐसा करने से घर का माहौल अच्छा बना रहता है। आम तौर पर ऐसा होता है कि थकान के बाद कई लोग किचन को जैसे का तैसा छोड़कर ही सो जाते हैं। हालांकि वास्तु के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं है। सोने से पहले अगर आप कुछ छोटे-छोटे काम कर लेंगे तो इससे घर का वास्तु भी सही होगा और आपके आसपास का माहौल भी पॉजिटिव होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किचन की किचन चीजों को सोने से पहले ध्यान से ठीक से कर लेना चाहिए?
सोने से पहले ध्यान में रखें किचन से जुड़ी ये 3 बातें
1. गंदे बर्तन छोड़कर ना सोएं
इस बात की गांठ बांध लें कि आप गंदे बर्तन को धोए बिना ना ही सोएं। कई लोग रात को बर्तन सिंक में ये सोचकर छोड़ देते हैं कि इसे सुबह साफ कर लेंगे। हालांकि वास्तु के अनुसार रात भर गंदे बर्तन रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे गंदगी भी बढ़ती है और घर का वास्तु भी खराब होता है। साथ ही ऐसा करने से सुबह काम ज्यादा लगने लगता है। कोशिश करें कि सोने से पहले बर्तन धो लें या कम से कम किचन को थोड़ा साफ कर लें।
2. गैस के आसपास करें सफाई
खाना बनाने के बाद गैस के पास तेल या मसालों को गिर जाना आम बात है। हालांकि कई बार इसे ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। सोने से पहले आप गैस चूल्हे के साथ-साथ किचन प्लेटफॉर्म को ठीक से साफ कर लें। वास्तु के लिहाज से ये सही होता है। साथ ही सफाई की सफाई भी हो जाती है। अगर दिन में किसी वजह से आप इसकी सफाई नहीं कर पाएं है तो सोने से पहले इसे जरूर साफ कर लें।
3. सिंक में पानी ना जमा होने दें
अमूनन ऐसा होता है कि सिंक में लोग गंदा पानी छोड़ देते हैें। कई बार ढेर सारे बरतन इकट्ठा होने की वजह से सिंक में पानी जमा होने लगता है। इससे ना सिर्फ किचन में बदबू फैलेगी बल्कि घर में वास्तु दोष लगने का भी खतरा रहता है। इसलिए ये बात जरूर क्लियर कर लें कि किचन में आपको किसी भी तरह की गंदगी नहीं छोड़नी है। सोने से पहले इन चीजों को ध्यान में रख लेंगे तो आपके घर का माहौल अपने आप अच्छा रहने लगेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन