नॉर्मल कपूर से कितना अलग है भीमसेनी कपूर? रोज शाम जलाने से दूर होगी बुरी से बुरी नजर
Bhimseni Kapur Benefits: क्या आप नॉर्मल कपूर और भीमसेनी कपूर में फर्क नहीं पहचान पाते हैं? जानें दोनों की पहचान कैसे की जाए और साथ में जानें भीमसेनी कपूर से नजर उतारने का आसान सा तरीका।

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूरा का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। आम तौर पर लोग नॉर्मल और भीमसेनी कपूर दोनों का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कम ही लोग इनके बीच का सही अंतर जान पाते हैं। धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र में भीमसेनी कपूर को थोड़ा ज्यादा पावरफुल माना जाता है और इसी वजह से इसे महत्व भी खूब दिया जाता है। आज जानेंगे कि आखिर इनके बीच का अंतर क्या है और भीमसेनी कपूर की मदद से किस तरह से बुरी नजर उतारी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?
क्या है भीमसेनी कपूर?
दरअसल भीमसेनी कपूर को नेचुरल कपूर के तौर पर देखा जाता है। नॉर्मल कपूर की तुलना में इसकी महक ज्यादा स्ट्रॉन्ग और लंबे समय तक रहने वाली होती है। यही वजह है कि पूजा-पाठ, आरती और किसी भी धार्मिक काम के लिए भीमसेनी कपूर को ही लोग ज्यादा प्रिफरेंस देते हैं।
नॉर्मल कपूर और भीमसेनी कपूर में अंतर
नॉर्मल कपूर हर दिन होने वाली पूजा और आरती में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं भीमसेनी कपूर को वास्तु उपायों में ज्यादा महत्व दिया जाता है। इसकी सुगंध इतनी पावरफुल होती है कि मान्यता यही है कि इससे नेगेटिव एनर्जी कम होती है और घर में पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। इसी वजह से इसे खास तौर पर शाम में होने वाली पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे कोई नियम नहीं है लेकिन नजर वगैरह उतारने और घर के औरा को क्लींज करने के लिए इस कपूर को ज्यादा अच्छा माना जाता है।

शाम में भीमसेनी कपूर जलाने के फायदे
1. भीमसेनी कपूर शाम को हमेशा जलाएंगे और इसका धुआं पूरे घर में दिखाएंगे तो माहौल पॉजिटिव बनेगा।
2. इस कपूर के धुएं से मन शांत रहेगा और तनाव भी छूमंतर हो जाएगा।
3. मान्यता है कि हर शाम इसका धुआं दिखाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
भीमसेनी कपूर से बुरी नजर ऐसे उतारें
वास्तु शास्त्र के अनुसार बुरी नजर उतारने के लिए शाम को भीमसेनी कपूर जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में घुमाएं। अब जिसे नजर लगी है उसके ऊपर 7 बार इसे वार दें और बाहर बालकनी में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय से घर की नेगेटिव एनर्जी भी खत्म होती है और बुरी नजर का प्रभाव भी काफी हद तक कम हो जाता है। हालांकि इस प्रक्रिया तो कुछ-कुछ दिन बाद दोबारा करने से ये ज्यादा असर करेगा। आप इस उपाय को रोज भी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन