ghar ki nazar kaise utare upay totke vastu tips for evil eyes with 6 ingredients Vastu Tips: घर की बुरी नजर क्यों उतारते हैं? शाम में जलाएं ये 6 चीजें, जानें धूप दिखाने का सही तरीका
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर की बुरी नजर क्यों उतारते हैं? शाम में जलाएं ये 6 चीजें, जानें धूप दिखाने का सही तरीका

Vastu Tips: घर की बुरी नजर क्यों उतारते हैं? शाम में जलाएं ये 6 चीजें, जानें धूप दिखाने का सही तरीका

Evil Eye Vastu Tips: अगर आपको बार-बार ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके घर को किसी की बहुत ही बुरी नजर लगी है तो एक उपाय के जरिए आप सारी नेगेटिविटी को मिनट भर में दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुल 6 चीजों को जलाकर घर के कोने-कोने में इसकी धूप दिखानी है।

Garima SinghSat, 25 April 2026 09:54 PM
1/9

घर को लग गई है बुरी नजर?

क्या आपको कभी-कभी घर में अचानक ही बैचेनी सी होने लगती है? कड़ी मेहनत के बाद भी कोई चीज हासिल नहीं हो रही है? तो हो सकता है कि आपके घर को या तो आपको बुरी नजर लगी है। वास्तु शास्त्र की दुनिया में इसे ही बुरी नजर लगना कहा जाता है। शाम के वक्त घर में धूप दिखाने को सबसे पावरफुल क्लींजर माना जाता है लेकिन लोगों में ये कन्फ्यूजन होता है कि किस चीज का धूप दिखाया जाए?

2/9

इन 6 चीजों से उतारें बुरी नजर

शास्त्र के नियम अनुसार मिट्टी की धूपदानी में 2 फूल वाली लौंग, छोटा धूप कप, भीमसेनी कपूर, एक क्रश किया हुआ तेजपत्ता, उपले का एक टुकड़ा और पीली सरसों मिलाकर साथ में जलाएं और घर के सारे कोनों में इसका धुआं दिखा दें। नीचे जानें इन चीजों को जलाने का फायदा क्या होता है?

3/9

लौंग से नजर उतारने के फायदे

वास्तु शास्त्र में फूल वाली लौंग की एनर्जी को काफी पावरफुल माना जाता है। अगर आपको नजर दोष या फिर घर की नेगेटिविटी हटानी है तो इसे जलाने से आपको लाभ जरूर मिलेगा। इस जलाते ही तेज खुशबू वाला धुआं निकलेगा जो घर के माहौल एकदम से हल्का बना देगा। ये घर में अच्छा बैलेंस लाता है और इसकी सुगंध से घर में पॉजिटिविटी आती है।

4/9

धूप कप या कोन जलाने के फायदे

धूप कप वास्तु शास्त्र के इस पूरे उपाय का आधार है। इसमें सभी चीजें रखकर जलाई जाती हैं और इसकी मदद से लगातार धुआं भी होता रहता है। यह धुआं घर के कोनों तक पहुंचकर रुकी हुई भारी एनर्जी को बाहर निकालने में मदद करता है। बाजार में आपको धूप कप आसानी से मिल जाएंगे।

5/9

भीमसेनी कपूर से नजर उतारने के फायदे

आप जैसे ही कपूर को जलाते हैं वो तुरंत जलकर वातावरण को शुद्ध करता है। इसे जलाने से घर में एक अलग ही शांति और सुकून का एहसास होता है। वास्तु में माना जाता है कि कपूर बुरी एनर्जी को जल्दी खत्म करता है और पॉजिटिविटी को बढ़ाता है।

6/9

तेजपत्ता से नजर उतारने के फायदे

जब आप धूपदानी में तेजपत्ते को डालेंगे तो इससे घर में पॉजिटिविटी आती है। साथ ही आप इसे क्रश करके ही धूपदानी में डालें। इस दौरान आप अपनी कोई विश मांगते हुए इसे क्रश करें और धुएं को घर में दिखा दें। माना जाता है कि इससे ना सिर्फ मनोकामना पूरी होती है बल्कि घर में पॉजिविटी आती है।

7/9

उपले से नजर कैसे उतारें?

वास्तु शास्त्र में उपले को काफी महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि ये घर को आसानी से शुद्ध कर देता है। ऐसे में धूपदानी में इसका छोटा सा टुकड़ा जरूर डालना चाहिए। इसके जलने से निकलने वाला धुआं को पवित्र करता है।

8/9

पीली सरसों से नजर उतारने के फायदे

आखिरी जो चीज है वो है पीली सरसों के दाने। वास्तु में माना जाता है कि इसे जलाने से बुरी शक्तियों का खात्मा होता है। घर में जो भी नेगेटिव एनर्जी होती है, उसे पीली सरसों के दाने आसानी से काट देते हैं। इसके धुएं को खासकर कि घर के कोनों और दरवाजों में जरूर दिखानी चाहिए।

9/9

काम की बात- घर की नजर कितनी बार उतारें?

अब करते हैं काम की बात कि आखिर घर की नजर कितनी बार उतारी जा सकती है। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से इस उपाय को हफ्ते में एक या दो बार करना ही काफी होता है। इस उपाय को करने के बाद आपका मन शांत हो जाएगा और आपकी सोच काफी पॉजिटिव होगी। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)