vastu shastra 5 benefits of camphor kapoor jalane ke fayde वास्तु शास्त्र: घर में रोजाना कपूर जलाने के 5 फायदे, चौथा वाला तो है सबके लिए जरूरी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: घर में रोजाना कपूर जलाने के 5 फायदे, चौथा वाला तो है सबके लिए जरूरी

Benefits of Camphor: वास्तु शास्त्र में कपूर जलाने के कई अचूक उपाय बताए गए हैं। कपूर को पूजा-पाठ में काफी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही मेडिकल साइंस ने भी इससे जुड़े नुस्खों को शेयर किया है। नीचे विस्तार से जानें कि कपूर को अगर रोजाना घर में जलाया जाए तो इसके क्या-क्या फायदे होंगे?

Fri, 7 Nov 2025 10:58 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: घर में रोजाना कपूर जलाने के 5 फायदे, चौथा वाला तो है सबके लिए जरूरी

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल जरूरी होता है। इनमें से एक है कपूर। आरती के समय कपूर जलाना शुभ माना जाता है। कपूर जलाने के कई फायदे हैं। वहीं शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र है कि कपूर से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी खत्म हो जाती है। मेडिकल साइंस की ओर से भी कपूर के कई फायदे बताए जाते हैं। कुल मिलाकर कपूर को रोजाना घर में जलाने से कई फायदे मिलते हैं। आज जानते हैं कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो हमारे घर के वास्तु के हिसाब से भी काफी सही है।

रोजाना कपूर जलाने के 5 फायदे

1. खत्म होता है वास्तु दोष

अगर आप घर में रोजाना कपूर की लौ प्रज्जवलित करना शुरू कर देंगे तो इससे घर में लगा हुआ वास्तु दोष धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। वास्तु दोष के खत्म होते ही घर में सुख-शांति फिर से आने लगती है। साथ ही घर में सौभाग्य भी लौटकर वापस आता है। ऐसे में रोजाना कपूर जलाना बेहद ही जरूरी है।

2. घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा

पूजा-पाठ के दौरान रोजाना कपूर जलाकर आरती करने से आपका मन शांत रहेगा। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे घर के सदस्यों की जिदंगी में ग्रोथ होती हैं साथ में और भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: उतारनी है घर की बुरी नजर? धूपदानी में डालें ये 6 चीजें

3. आर्थिक समृद्धि में वृद्धि

कपूर की ऊर्जा काफी पावरफुल होती है। इसकी महक से घर के हर एक कोने में ये ऊर्जा जाती है। इसे रोजाना जलाने से आर्थिक संकट दूर होता है। ऐसे में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में पोछा लगाते वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान

4. बुरी नजर करता है दूर

बुरी नजर हटाने के लिए कपूर सबसे सही चीज है। बस इसके साथ आप लौंग भी ले लेंगे तो इसकी ऊर्जा और भी बढ़ जाती है, जोकि बुरी नजर हटाने के लिए जरूरी है। आप चाहे तो रोज कपूर जलाकर अपने घर को क्लींज कर सकते हैं ताकि किसी भी तरह की बुरी ऊर्जा और नजर दूर की जा सके।

5. खत्म होता है ग्रहों का बुरा प्रभाव

जिन लोगों को किसी ग्रह का दोष है वो लोग भी कपूर जलाकर अपनी मुश्किलों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ग्रहों के दोष के चलते जीवन में कई काम बनते-बनते बिगड़ जाते है। ऐसे में बाकी उपायों के साथ-साथ घर में रोजाना कपूर जलाने से इस मामले में शांति मिलेगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!