diya jalane ka sahi tarika aur samay how to light a diya the right way रोज शाम घर के बाहर जलाते हैं दीया? भूलकर भी ना करें गलतियां, जान लें सही तरीका और समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रोज शाम घर के बाहर जलाते हैं दीया? भूलकर भी ना करें गलतियां, जान लें सही तरीका और समय

अगर आप रोज शाम को घर में दीया जलाते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। कई बार जाने-अनजाने में हमसे वो गलती हो जाती है जो नहीं होनी चाहिए। ऐसे में सही तरीका पता होना जरूरी है।

Tue, 10 Feb 2026 02:00 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज शाम घर के बाहर जलाते हैं दीया? भूलकर भी ना करें गलतियां, जान लें सही तरीका और समय

हमारे सनातन धर्म में शाम के समय तुलसी के पास दीया जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा कई लोग रोज शाम को घर की चौखट पर भी दीया जलाते हैं। दरअसल सूर्यास्त के बाद नियमित रूप से दीया जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा रोज करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। बात करें घर की चौखट पर दीया जलाने की तो इससे आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही इससे घर का माहौल पवित्र और शांत होता है। हालांकि, दीया जलाने की सही विधि जानना भी जरूरी होता है। दीये की सही दिशा, स्थान और साफ-सफाई जैसे कई नियम हैं, जिनके बारे में हमें पता होना चाहिए।

दीया जलाते वक्त रखें इन नियमों का ध्यान

1. आप जिस जगह भी दीया जलाने वाले है, वहां की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। इतना जान लें कि गंदी जगह पर दीया जलाना शुभ नहीं है। शाम में जब भी आप दीया जलाने जाए तो सबसे पहले उस जगह को साफ कर लें जहां पर आपको दीया रखना है। अगर गंदी जगह पर ही दीया जला दिया जाता है तो माना जाता है कि इससे घर में नेगेटिविटी आराम से आ सकती है।

2. सूर्यास्त के बाद दीया जलाना सही माना जाता है। बता दें कि सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल होता है और इसी समय दीया जलाने से घर में पॉजिटिविटी आती है लेकिन देर रात ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ विशेष दिनों को छोड़ रात में दीया जलाना सही नहीं माना जाता है।

3. दीया में तेल डालना है या फिर घी? इसे लेकर कई लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है। बता दें कि घर के मंदिर में घी का दीया जलाना शुभ होता है। वहीं घर के बाहर या फिर तुलसी मां के पास दीया जलाने के लिए सरसों के तेल या फिर तिल के तेल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान के सामने दीया जलाने का सही तरीका, पूरी होती है हर मुराद
ये भी पढ़ें:रोज शाम तुलसी के पास जलाएं दीया, मिलते हैं ये 5 फायदे
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पूजा घर में कैसे रखा जाए दीया? जानें सही दिशा

4. सबसे जरूरी चीज जिसे लेकर अधिकतर लोग गलती करते हैं और वो है दीए की सही दिशा। बहुत से लोगों को नहीं पता होता है कि दीए को किस दिशा में जलाना सही होता है। बता दें कि वास्तु के हिसाब से दीए को हमेशा ईशान कोण की ओर ही जलाना शुभ होता है। हर एक पूजा के लिए दिशाएं अलग-अलग हो सकती हैं।

5. जब भी आप दीया जलाने जाए तो ये सुनिश्चित करें कि आपके हाथ साफ हो। कभी भी गंदे हाथ से दीए को ना जलाएं। ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी ही आएगी। ऐसे में साफ-सुथरे हाथ के साथ ही दीया जलाएं। इसके अलावा कभी भी दीए को फूंक मारकर ना बुझाएं। साथ ही दीया जलाने के तुरंत बाद ही दरवाजा नहीं बंद कर लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!