Vakri Shani: जुलाई में मीन राशि में शनि हो रहे वक्री, जानें इस राशि वालों के जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
Vakri Shani July 2027: शनि जुलाई में अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि मीन राशि में वक्री होंगे। मीन राशि में शनि के वक्री होने से इस राशि वालों को किस तरह के परिणाम मिलेंगे, जानिए।

Vakri Shani ka Meen Rashi Par Prabhav: न्याय देवता शनि इस समय मीन राशि में रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शनि 27 जुलाई 2026 से वक्री चाल शुरू होंगे। शनि की वक्री चाल का अर्थ उलटी चाल से है। शनि मीन राशि में ही वक्री चाल शुरू करेंगे और 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। इस तरह से मीन राशि में शनि करीब 138 दिन वक्री रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की वक्री चाल मेष से लेकर मीन राशि को प्रभावित करेगी। शनि की उलटी चाल से कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि शनि की वक्री चाल से मीन राशि वालों को किस तरह के फल प्राप्त होंगे।
मीन राशि पर वक्री शनि का प्रभाव:
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि मीन राशि के पहले भाव में वक्री हो रहे हैं। जिससे आपके शरीर, मन, रिलेशनशिप और व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ेगा। वक्री शनि के प्रभाव से आप अपने फैसलों को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है और अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। आप इस समय ज्यादा भावुक हो सकते हैं।
अगर रिलेशनशिप की बात करें तो वक्री शनि के प्रभाव से मीन राशि वालों की जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अविवाहित जातकों को रिश्ते में निराशा हाथ लग सकती है। इस समय बहुत जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें और धैर्य से काम लें।
वक्री शनि का मीन राशि के करियर और वित्त पर प्रभाव:
विद्यार्थियों का वक्री शनि की अवधि में पढ़ाई से मन उचट सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की सीनियर्स के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। वित्त की बात करें तो मीन राशि के खर्चों में वृद्धि हो सकती है और आय स्थिर रह सकती है। इस समय निवेश से बचें और धन से जुड़े मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लें।
वक्री शनि मीन राशि के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। इस समय आप अनिद्रा या मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। योग व ध्यान आपको राहत पहुंचा सकते हैं।
शनि के अशुभ प्रभाव से बचाव के उपाय-
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनि के अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करना चाहिए।
2. शनिवार को काली चीजें जैसे काले वस्त्र, लोहे आदि की वस्तुओं का दान करना चाहिए।
3. शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना लाभकारी माना जाता है।
4. शनिवार को शनि मूल मंत्र "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करने से शनिदेव के प्रसन्न होने की मान्यता है।




साइन इन