2 दिन बाद से राहु इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, 64 दिन तक होगा बंपर लाभ
Horoscope Rahu Gochar 2026: राहु शतषिभा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करने वाले हैं। राहु के नक्षत्र पद परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन का समीकरण पूरी तरह से बदल सकता है। जानें राहु गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

Rahu Shatabhisha Nakshatra Padh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी और मायावी ग्रह के साथ-साथ अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। विज्ञान की दृष्टि से राहु का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है। यह सूर्य और चंद्रमा के परिक्रमा पथों के कटान बिंदु को दर्शाता है। ज्योतिष में इसे छाया ग्रह कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जब स्वरभानु नामक असुर ने छल से अमृत पान कर लिया, तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से उसका सिर काट दिया। अमृत के प्रभाव से वह अमर हो चुका था, इसलिए उसका सिर 'राहु' कहलाया और धड़ 'केतु' बना। राहु अचानक होने वाली घटनाओं का कारक है। जब राहु शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करता है, तो यह एक बेहद प्रभावशाली और गहरा समय माना जाता है। शतभिषा राहु का स्वयं का नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे और इस स्थिति में 1 अगस्त तक रहेंगे। राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में आने का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। राहु के प्रभाव से कुछ राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी।
जानें राहु नक्षत्र पद गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-
1. मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको करियर और आर्थिक रूप से अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। राहु के प्रभाव से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। व्यापारियों को विस्तार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को तरक्की मिल सकती है।
2. कुंभ राशि-
कुंभ राशि के लिए राहु का गोचर अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं को दिखाने का अवसर मिलेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और आप सही फैसले ले पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और बचत के अवसर मिलेंगे। करियर में तरक्की के संकेत हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन आगमन से आर्थिक स्थिरता मिल सकती है।
3. धनु राशि-
धनु राशि वालों के लिए शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में राहु का गोचर सकारात्मक फल प्रदान करेगा। इस समय आपको पारिवारिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। कार्यों में सफलता पाएंगे। भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आ सकते हैं। हालांकि इस समय भावुकता में आकर और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें।




साइन इन