vaishakh sankashti chaturthi 2026 date 5 or 6 april puja and paran shubh muhurat details with moon transit in scorpio Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: 5 या 6 अप्रैल? ये है वैशाख संकष्टी चतुर्थी की सही डेट और शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: 5 या 6 अप्रैल? ये है वैशाख संकष्टी चतुर्थी की सही डेट और शुभ मुहूर्त

Vaishakh Sankashti Chaturthi Date: वैशाख के महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन में हैं। यहां जानें इससे जुड़ी हर एक डिटेल।

Fri, 3 April 2026 09:34 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: 5 या 6 अप्रैल? ये है वैशाख संकष्टी चतुर्थी की सही डेट और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में हर महीने ऐसे कई तीज-त्योहार आते हैं जिनका काफी महत्व होता है। वैशाख का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में कई व्रत पड़ने वाले हैं। इन्हीं में से एक है वैशाख संकष्टी चतुर्थी। इसका दूसरा नाम विकट संकष्टी चतुर्थी भी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से जिंदगी में आने वाली रुकावटें दूर होने लगती हैं।

अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह का कष्ट है या फिर जिंदगी में कोई बाधा आ रही है तो इस दिन व्रत रखना उसके लिए फलदायी साबित हो सकता है। फिलहाल तो लोगों को संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। तो आइए जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी किस दिन पड़ रही है। साथ ही जानिए इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इसका पारण कब कैसे करना है?

कब है वैशाख संकष्टी चतुर्थी

बता दें कि हर साल वैशाख महीने में पड़ने वाले कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर ही संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल इस तिथि का आरंभ 5 अप्रैल से होगा। इस दिन रविवार पड़ रहा है। तिथि की शुरुआत सुबह 10:40 बजे से ही शुरू हो जाएगी। वहीं इसका समापन अगले दिन यानी 6 अप्रैल को दोपहर में होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: पानी में नमक मिलाकर नहाने से होने वाले 5 फायदे, ना करें ये गलती

वैशाख संकष्टी चतुर्थी तिथि का समापन

इसके समापन का समय दिन में 2:59 बजे होगा। पंचांग के हिसाब से वैशाख संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 अप्रैल को रखा जाएगा। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और इसी वजह से चंद्रोदय के समय को ध्यान में रखते हुए ही संकष्टी का व्रत 5 अप्रैल को पड़ेगा। कई लोग 6 अप्रैल की तारीख को लेकर कन्फ्यूज है। बता दें कि इस दिन व्रत का पारण होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: पुखराज पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, बस इस राशि के लोग ना करें धारण

वैशाख संकष्टी चतुर्थी व्रत का पारण समय

कोई भी व्रत तब पूरा होता है, जब सही विधि-विधान के साथ उसका पारण यानी समापन किया जाए। सिर्फ व्रत रखने मात्र से ही फल की प्राप्ति होती है बल्कि व्रत का सही नियम भी पता होना जरूरी है। वैशाख संकष्टी व्रत का पारण 6 अप्रैल को होगा। इस दिन रात में 9:21 बजे चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए इस व्रत का समापन करें। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करते हुए व्रत का पारण कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजाना शंख बजाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, इस दिशा में रखने से मिटेगा वास्तु दोष

चंद्रमा करेगा नए राशि में गोचर

वैशाख संकष्टी चतुर्थी का दिन अपने आप में खास है। बता दें कि इस वक्त चंद्रमा तुला राशि में हैं। संकष्टी वाले दिन ये चंद्रमा से निकलकर वृश्चिक राशि में पहुंचेगा। ऐसे में कई राशियां इससे प्रभावित नजर आएंगी। इस दौरान कई लोग काफई सेंसेटिव हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!