रत्नशास्त्र: पुखराज पहनने से मिलते हैं ये 4 लाभ, बस इस राशि के लोग ना करें धारण
Benefits of Yellow Sapphire: रत्नशास्त्र के अनुसार पुखराज पहनना हर किसी को सूट नहीं करता है। आइए जानते हैं कि इन राशियों को इसे पहनने से बचना चाहिए। साथ ही जानेंगे इसे धारण करने से मिलने वाले लाभ के बारे में।

Yellow Sapphire Benefits: रत्न शास्त्र में हर एक रत्न का खास महत्व होता है। पुखराज नाम का रत्न काफी शुभ और असरदार माना जाता है। इस रत्न को गुरु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि इसे धारण करने से करियर और रिश्ते से जुड़ी चीजें सही होती हैं। वैसे तो पुखराज को पावरफुल रत्न माना जाता है लेकिन अगर गलत लोग इसे धारण करें तो इसका रिजल्ट भी उलटा हरी हो सकता है। ऐसे में पुखराज पहनने से पहले अपनी कुंडली को किसी ज्योतिषी को दिखाना ही सही होता है। आइए जानते हैं कि आखिर पुखराज पहनने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं? साथ ही जानेंगे कि आखिर किन-किन राशि के लोगों को इसे धारण नहीं करना चाहिए?
पुखराज से मिलते हैं ये लाभ
1. करियर में सुधार
पुखराज को धारण करने से करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलती है। इस रत्न को समृद्धि और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार पुखराज को धारण करने से करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं और धीरे-धीरे सब कुछ सही होता जाता है।
2. मजबूत होती है आर्थिक स्थिति
पुखराज की वजह से ही आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। इसी के साथ जो लोग लंबे समय से मेहनत करते आ रहे हैं और उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो उन्हें पुखराज जरूर पहनना चाहिए पुखराज की मदद से पैसों से जुड़ी दिक्कत धीरे-धीरे सही होने लगती है। हालांकि इससे पहले ज्योतिष की सलाह लेना भी जरूरी है।
3. बढ़ता है कॉन्फिडेंस
जो लोग कॉन्फिडेंस की कमी की वजह से कई मौकों से हाथ छोड़ बैठते हैं, उनके लिए भी पुखराज लाभकारी होगा। पुखराज ऐसा रत्न है जो आपके कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल इस रत्न को धारण करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और इससे कॉन्फिडेंस बूस्टअप होता है।
4. रिश्तों में आता है सुधार
पुखराज की मदद से रिश्ते भी अच्छे होते हैं। रिश्तों के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इसे धारण करने से शादी में आ रही रुकावट कम हो सकती है और वैवाहिक जीवन को सही तरीके से आगे बढ़ाने के लिए समझ बढ़ती है। कई लोग अच्छे पार्टनर को पाने के लिए भी पुखराज पहनते हैं। यह रत्न पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने वाला माना जाता है जिससे रिश्तों में तालमेल बेहतर होता है।
ये लोग ना धारण करें पुखराज
रत्न शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों को पुखराज कभी सूट नहीं करेगा। शास्त्र के हिसाब से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को पुखराज पहनने से बचना चाहिए। इन लोगों पर पुखराज के गलत प्रभाव पड़ सकते हैं, जिससे चीजें और भी उलझती जाएंगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन