कर्क राशि में गुरु के साथ आ जाएंगे 2 और ग्रह, 3 ग्रहों के साथ आने से किन राशियों का भाग्य चमकेगा
Trigrahi yuti in kark rashi 2026:तीन ग्रहों के साथ आने से कई राशियों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। इससे कईराशियों के लिए समस्याएं और कई राशियों के अटके काम पूरे होंगे। आइए जानें

trigrahi yuti in kark rashi 2026:तीन ग्रह एक साथ कर्क राशि में आने वाले हैं। यह होने वाला है जून के इसी महीने में जब गुरु जो पहले से इस राशि में विराजमान हैं, इस राशि में आएंगे तो आपके लिए लाभ के कई योग बनाएंगे, लेकिन जब इनके साथ शुक्र मंगल भी आएंगे तो क्या होगा। एक ही राशि में जब ये ग्रह आते हैं तो आपके लिए लाभ के योग बनते हैं।
कर्क राशि में कब लगेगा ग्रहों का जमावड़ा?
सबसे पहले तो आपको पता ही होगा कि गुरु कर्क राशि में आ गए हैं। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। गुरु अपनी उच्च राशि में रहकर सभी को लाभ देंगे। अब इस राशि में 8 जून शुक्र भी आने वाले हैं। इसके बाद मंगल 21 जून को कर्क राशि में आएंगे इससे क्या लाभ होगा, कौन सी राशियां इन चार ग्रहों के होने से लाभ पाएंगी। यहां आप जान सकते हैं।
किन राशियों के लिए अच्छी स्थिति?
मीन राशि के लिए क्या लाभ?
मीन राशि को जून में चारों ग्रहों के साथ आने से विवाह आदि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन फैसले अभी भी आपके रिस्क में रहेंगे आपके फैसलों से चीजें प्रभावित होंगी। गुरु आपको लाभ दिलाएंगे, वहीं करियर में भी आपको बुध से भी लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि के लिए क्या लाभ?
कर्क राशि वालों के लिए अच्छे योग हैं। संतान आपके लिए अच्छी खबर लाएगी। अपनी राशि में भाग्य साथ देगा, जो काम अटका है, उसके बनने के चांस ज्यादा हैं। र शुक्र भी आपको सोशल नेटवर्क से लाभ दिलाएंगे। आपको पहचान और सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। आपको विदेश यात्रा का लाभ मिल सकता है या फिर कुछ लोगों के लिए यात्रा के द्वारा लाभ के योग बन सकते हैं। करियर में आपकी टेंशन आधी है, आपके किए गए किसी टॉस्क के लिए आपको अवार्ड मिलने के भी योग हैं।
वृषभ राशि के लिए भी इन ग्रहों का योग उत्तम हैं। शुक्र एक तरफ जहां धन और भौतिक सुख सुविधाओं के साधन बढ़ाएगा, वहीं गुरु के कारण इस राशि के लोग करियर में उन्नति पाएंगे। आपके लिए समय उत्तम है। कोशिश करें कि चीजों को अच्छे से मैनेज करें, जिससे अधिकतम लाभ पा सकें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन