शुक्र और मंगल आने वाले हैं एक साथ, 4 राशियां रहेंगी लाभ में
मंगल का गोचर हर महीने बहुत खास होता है। अब मंगल 21 जून को राशि बदलने वाले हैं। शुक्र की राशि में जा रहे हैं और दोनों की युति क्या कमाल खिलाएगी और दोनों से कौन से राशियां लाभ पाएंगी. यहां पढ़ें

Mangal Gochar 2026 june: मंगल को लेकर आप सभी जानते हैं कि यह फायर एलीमेंट हैं। यह साहस, एनर्जी, साहस, भूमि, प्रोपर्टीस आर्मी, पुलिस, रिस्क लेने का प्रतीक है। वहीं वृषभ का संबंध भौतिक सुख सुविधाओं, एश्रर्य और सौंदर्य से हैं। जब दोनों ग्रह एक साथ होते हैं, तो कई राशियों के लिए स्थिति खराब होती है और कई राशियों के लिए अच्छे योग भी बनते हैं। इससे पहले मंगल मेष राशि में थे, तो रुचक राजयोग बना था जो कई राशियों के लिए लाभ देने वाला था। मंगल वृषभ राशि में आ रहे हैं जिसके स्वामी शुक्र हैं, ऐसे में इन दोनों की युति बाकी राशियों पर क्या असर डालेगी आइए जानते हैं
ज्योतिष की सलाह लवलाइफ और हेल्थ के लिए
ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शुक्र और मंगल का गोचर अ सबसे पहले ग्रहों के स्थिति को समझना होगा मंगल काल पुरुष का प्रथम भाव का स्वामी और अष्टम भाव का स्वामी है और शुक्र काल पुरुष के द्वितीय भाव और सप्तम भाव का स्वामी है मंगल जहां पर पौरुष बल ताकत अग्रेशन देता है वहीं पर शुक्र जो है वह शुभता देता है। शुक्र और मंगल की युति जो होगी वह आपके दांपत्य को प्रभावित करेगी आपके रिलेशनशिप को प्रभावित करेगी आपके लग्जरी को प्रभावित करेगी तो यहां पर अगर सुसुप्ता अवस्था में आपका रिलेशन चल रहा है तो उसको बल प्रदान करेगा बल को सिर्फ इतना ध्यान रखना पड़ेगा कि यह अति ना हो मतलब कहीं भी अग्रेशन पर काबू रखना पड़ेगा यह इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा रिलेशन में। आपको जल्दीबाजी में कोई भी लग्जरी का सामान ना खरीदें थोड़ा सा सोच ले क्योंकि इसको इसमें सुअवसर मिलेगा खरीदारी के लिए और बढ़ेंगे आप आगेष हेल्थ में आपको ध्यान रखना पड़ेगा हार्मोनल प्रॉब्लम ना हो तो थोड़ा सा वॉक इत्यादि करने की आवश्यकता होगी इस तरीके की चीजों पर आप ध्यान दें थोड़ा खानपान पर ध्यान दें रिलेशनशिप में केवल सौम्यता पर अगर ध्यान दे देंगे तो यह वरदान सा समय होगा यह बहुत अच्छा सा समय होगा लेकिन अगर अग्रेशन पर काबू नहीं रख पाए तो यह टूटन का समय साबित हो सकता है
वृषभ राशि के लिए मंगल का गोचर लाभ देने वाला
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ लाएगा। आपको आगे बढ़ने के लिए मौके मिलेंगे, पहचानना जरूरी है। लवलाइफ में चीजें आसान होगी और रोमांटिक लाइफ जिएंगे। हनुमान जी की पूजा करेंगे तो चीजें अच्छी होंगी। शुक्र के कारण आप स्टेबल फील करेंगे। आप धन के निवेश को लेकर रिस्क ना लें। घर या वाहन खरीदने का सपना भी आपका पूरा हो सकता है। इन दोनों के एक साथ आने से आप अपने लक्ष्यों को पा पाएंगे। धीरे ही सही लेकिन आप आगे बढ़ेंगे।
सिंह राशि के लिए भाग्य का साथ
आर्थिक तौर पर अगर आप इस समय सक्षम हैं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को और भी अच्छा करने के बारे में सोचेंगे। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम बनते चले जाएंगे। आपको इस दौरान थोड़ा गुस्सा आ सकता है, इसके लिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको धैर्य रखना जरूरी है। आपके सोचे समझे फैसले भी आपको लाभ दिलाएंगे और करियर में भी आप सफल होंगे।
कर्क राशि के लिए भी करियर में लाभ मिलेगा?
करियर राशि के लोगों को करियर में नए पॉजिशन पर पहुंचने के मौके मिल सकते हैं। आपको चीजों को लेकर पॉजिटिव होना होगा। आपके फैसले आपको पहचान दिलाएंगे। इस समय रिस्क लेने से बचें।
मीन राशि के लिए भी समय उत्तम ?
मीन राशि के लोगों के लिए चीजें बहुत अच्छी हैं, आपके लिए लीडरशिप क्लाविटी के योग बन रहे हैं। आपको सम्मान भी मिल सकता है। चीजें जो पहले खराब थी, तो सुधरेंगी। इस समय में आपको बेहत सावधानी से आगे बढ़ना है, साहस वहां दिखाएं, जहां जरूरी है।
मंगल के उपाय
मंगल के सबसे बड़े उपायों में सुंदरकांड का पाठ और मंदिर में लाल चीज या मसूर की दाल का दान करना उत्तम माना जाता है। इसके अलावा हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से भी आपको लाभ होता है।




साइन इन