कुंभ राशि पर चल रहा शनि साढ़ेसाती का अस्त चरण, पढ़ें किस तरह का प्रभाव दिखाएंगे शनि और मुक्ति कब मिलेगी?
Shani Sadesati effect on kumbh rashi:

Shani sadesati ka kumbh rashi par asar:शनि अभी मीन राशि में हैं, ऐसे में तीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसमें, मेष, कुंभ और मीन राशि हैं। इन राशियों पर शनि साढ़ेसाती के अलग-अलग चरण चल रहे हैं। यहां हम बात करेंगे शनि की कुंभ राशि की। शनि की ही राशि है और इस पर शनि की साढ़ेसाती है। तकरीबन पूरा पढ़ाव आपने पार कर लिया है। इस राशि की बात करें तो अब इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अस्त चरण चल रहा है, अब अगले साढ़ेसाती की बात करें तो साल 2052 में इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती आएगी। अभी फिलहाल अब के बारे में बात करते हैं। आपको बता दें कि साल 2025 से शनि का अस्त फेज शुरू हो गया था और शनि का यह फेज 2027 में खत्म हो जाएगा। यहां पढ़ें इसके बारे में काफी कुछ-
शनि साढ़ेसाती का अस्त फेज
शनि का अस्त चरण बहुत खास माना जाता है। इस चरण में आर्थिक तौर पर आप परेशान तो रहेंगे ही क्योंकि पहले ही आपके साथ काफी कुछ हुआ है, लेकिन अब इस चरण में चीजें धीरे-धीरे सहीं होंगी, क्योंकि शनि को धीमा ग्रह कहते हैं। आपको घर के मामलों और पैसों के मामले मे ही दिक्कतें आनी शुरू हो जाएगी, बाकी चीजें धीरे -धीरे सैटल होने लगेंगे। आपके लिए खर्च बढ़ रहे होंगे।
अचानक नुकसान के बनेंगे योग
अचानक बारी नुकसान या चोरी की आशंका भी इस दौरान रहेगी, आपको बिल्कुल आर्थिक तरीके से तोड़ने का काम होगा। लेकिन तसल्ली रखें। आपको अपने परिवार को लेकर खास ध्यान देना है और पर्सनल फ्रंट पर थोड़ा ध्यान दें, वरना चीजें बिगड़ जाएगी।स्टूडेंट्स को भी इस समय में खास ध्यान देन होगा। आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होगी, जिसका फल आपको मिलेगा।
उतरती साढ़ेसाती कहां देती है परेशानी
आपके अच्छे काम के नतीजे तो मिलेंगे, लेकिन देर से मिलेंगे, इसलिए बेकार में परेशान ना हो, अपनी तरफ से सभी का अच्छा कीजिए, किसी का बुरा काम ना करें। कोशिश करें तो कोई ऐसा काम ना करें, जो दूसरों को सताने वाला हो, वरना परेशानियां कम नहीं होंगी। इसे शनि की उतरती साढ़साती भी कहते हैं, इसलिए यह पैरों में भी दर्द देकर जाती है। इसलिए कुछ चीजों का खतरा आपके लिए बना रहेगा, इसलिए अलर्ट होकर काम करें। आपकी बुद्धिमानी से इस समय काम लेना होगा। खासकर पारिवारिक मामलों में और घरेलु मामलों में।
इन उपायों को करेंगे तो शनि साढ़ेसाती से मिलेगा आराम
आपको रोज शनि मंत्र का जाप करना होगा।
शनिवार को काले तिल का दान करें। शनिवार के व्रत रखें, काला कपड़ा दान करें।
हनुमान जी की पूजा करें और पांच मुखी रूद्राश पहनें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन