Gajlakshmi Rajyog 8 june shukra gochar guru ke sath aayenge kin rahsiyon ko labh पहले गजकेसरी फिर गजलक्ष्मी राजयोग किन 4 राशियों को देंगे लाभ, शुक्र के गुरु के साथ आने से बनेंगे योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

पहले गजकेसरी फिर गजलक्ष्मी राजयोग किन 4 राशियों को देंगे लाभ, शुक्र के गुरु के साथ आने से बनेंगे योग

जून में अभी गजकेसरी और अब बाद में गजलक्ष्मी राजयोग मिलने वाला है। इन दोनों राजयोगों के बनने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आइए जानें कौन सी राशियां लाभ पाएंगी।

Thu, 4 June 2026 11:40 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले गजकेसरी फिर गजलक्ष्मी राजयोग किन 4 राशियों को देंगे लाभ, शुक्र के गुरु के साथ आने से बनेंगे योग

गजकेसरी योग आज बन रहा है, यह योग तब बनता है जब चन्द्रमा से केन्द्र में गुरु हो तो गजकेसरी योग होता है और चन्द्रमा नीच, अस्तादि में न गए हुए शुक्र, गुरु और बुध से दृष्ट हो तो भी गजकेसरी योग होता है। गजकेसरी योग हाई लेवल ाृका राजयोग माना जाता है| गजकेसरी योग में उत्पन्न जातक शत्रुहन्ता, वाक्पटु, राजसी सुख एवं गुणों से युक्त, दीर्घजीवी, कुशाग्रबुद्धि, तेजस्वी एवं यशस्वी होता है | गजकेसरी योग राजयोग की श्रेणी में आता है इसलिए इस योग में उत्पन्न जातक सुख समृद्धि और ऊंचे जीवनस्तर को प्राप्त करता है। यहां हमने आपको बताया कि क्या है गजकेसरी राजयोग। अब जानेंगे गजलक्ष्मी राजयोग के बारे में। यहां पढ़ें गजलक्ष्मी योग के कारण 8 जून के बाद से किन राशियों को लाभ होगा और क्या लाभ होगा। नीचे उन राशियों के बारे में बताया गया है जो इस राजयोग से लाभ पाएंगी-

कब बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग
यह योग तब बनता है जब शुक्र और गुरु दोनों एक साथ आते हैं। अभी की बात करें को गुरु अभी कर्क राशि में हैं। अब इस राशि में शुक्र भी आने वाले हैं। 8 जून को शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में जाएंगे और जुलाई तक रहेंगे। आपको बता दें कि आने वाले तीन दिन यानी 4-6 जून तक गजकेसरी राजयोग रहेगा और जून में 8 तारीख से गजलक्ष्मी राजयोग रहेगा। दोनों ही स्थिति कई राशियों के लिए अच्छी हैं। आइए जानते हैं गजलक्ष्मी राजयोगा का राशियों पर क्या असर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आप सफल होंगे, क्या आप बहुत धन कमाएंगे, शनि खोलेंग आपकी सफलता के राज?

किन राशियों के लिए लाभ के योग

मेष राशि को करियर में लाभ के योग मिलेंगे। आपके करियर में सफलता तो मिलेगी साथ ही इनकम के भी डबल होने के चांस हैं।वृषभ राशि को अचानक किसी राशि के मिलने से लाभ हो सकता है, कहीं से रिटर्न या खोया हआ पैसा आपको मिल सकता है, इस राशि के लोग भाग्य के कारण धन पाएंगे।।कर्क राशि के लिए भाग्य बलवान रहेगा, शुक्र का साथ मिलने से आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।वृश्चिक राशि के लिए भी समय उत्तम है। लाइफ पार्टनर का सपोर्ट भी आपको आगे ले जाएगा। आपकी राशि के लोगों के लिएए चीजें बहुत शुभ और भाग्यकारक रहेंगी। आपको इनकम के लिए कई जगह से ऑफर आएंगे। प्लस आपका खुद का काम भी चल निकलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का अस्त चरण, पढ़ें किस तरह का प्रभाव दिखाएंगे शनि?

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुलाई में शुक्र और केतु आएंगे एक साथ, किन राशियों के लिए शुभ, आपकी राशि पर क्या?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!