शुक्र गोचर कर बनाएंगे राजयोग, 19 अप्रैल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा
Transit Venus in Taurus Rashifal Shukra ka Gochar 2026 : इस समय मंगल की मेष राशि में शुक्र विराजमान हैं। प्रेम, सुंदरता, धन और आकर्षण के कारक शुक्र का गोचर जल्द ही स्वयं की राशि में होने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है।

Transit Venus in Taurus Rashifal Shukra Gochar, शुक्र का वृषभ गोचर राशिफल : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। जब भी शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। इस समय मंगल की मेष राशि में शुक्र विराजमान हैं। प्रेम, सुंदरता, धन और आकर्षण के कारक शुक्र का गोचर जल्द ही स्वयं की राशि में होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल के दिन दोपहर में 03 बजकर 51 मिनट पर शुक्र वृषभ राशि में एंटर करने वाले हैं। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में वृषभ राशि में शुक्र के गोचर करते ही मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं-
शुक्र गोचर कर बनाएंगे राजयोग, 19 अप्रैल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा
धन के दाता शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा?
वृषभ राशि के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करना लाभदायक साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे। करियर में प्रमोशन से जुड़े कई नए टास्क भी मिलेंगे। घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी कर सकते हैं। मन खुश रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ चीजों में सुधार होगा। वहीं, नेचर में समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।
धन के दाता शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा?
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करना कर्क राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी धन संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्ट्रेस फ्री रहेंगे। व्यापारियों को विदेश से अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। प्रेम जीवन में पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं।
धन के दाता शुक्र का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा?
वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। घर-परिवार में समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जंक फूड्स का सेवन कम से कम करें। वहीं, बिजनेस करने वालों को प्रॉफिटेबल डील मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन