Sun Transit Rashifal Surya Gochar Mesh Rashi me Sun in Aries Horoscope 2026 Lucky for these zodiacs from 14 April सूर्य गोचर मेष राशि में, 14 अप्रैल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य गोचर मेष राशि में, 14 अप्रैल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Sun Transit Rashifal Surya Gochar 2026 : ग्रहों के राजा सूर्य पिता, सम्मान, सेहत और आत्मा के कारक माने जाते हैं। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। मंगल की मेष राशि में सूर्य का गोचर होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Mon, 6 April 2026 11:04 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य गोचर मेष राशि में, 14 अप्रैल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

सूर्य ग्रहों के राजा माने जाते हैं। सूर्य का गोचर होने से कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस समय सूर्य मीन राशि में विराजमान हैं। ग्रहों के राजा सूर्य पिता, सम्मान, सेहत और आत्मा के कारक माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 के दिन सुबह में 09 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में सूर्य का गोचर होगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। मंगल की मेष राशि में सूर्य का गोचर 14 मई 2026 तक बना रहेगा। सूर्य का गोचर होने से कुछ राशियों के लिए समय लाभकारी साबित होगा तो कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष राशि में सूर्य का गोचर होने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है-

सूर्य गोचर मेष राशि में, 14 अप्रैल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल की मेष राशि में सूर्य का गोचर शुभ साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस का भरपूर साथ मिलेगा। ऐसे में आपके रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। इस दौरान आप इन्वेस्टमेंट पर भी फोकस कर सकते हैं। रिसर्च करना ध्यान रखें। अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करें। यात्रा के भी योग बनेंगे।

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की मेष राशि में सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। पढ़ाई पर आपका फॉक्स बना रहेगा। जॉब ढूंढने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है। वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल की मेष राशि में सूर्य का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापारियों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। इस दौरान धन का आगमन होगा। परिवार के सदस्यों से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है। वहीं, परिवार में सुख-शांति का माहौल भी रहेगा। आप प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!