Kal Ka Rashifal 9 April 2026 aries to pisces Horoscope Tomorrow Lucky zodiacs Future predictions Kal Ka Rashifal: 9 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Kal Ka Rashifal: 9 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 9 April 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 9 अप्रैल 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Wed, 8 April 2026 02:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Kal Ka Rashifal: 9 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Kal Ka Rashifal 9 April 2026 aries to pisces Horoscope, कल का राशिफल : 9 अप्रैल के दिन गुरुवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को श्री हरि विष्णु जी की पूजा करने से आर्थिक दिक्कतों से राहत मिलती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 9 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 9 अप्रैल को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

9 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष

9 अप्रैल के दिन विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेगी। इंकम बढ़ाने और प्रमोशन पाने के लिए आपको पूरे लगन के साथ ऑफिस के टास्क कंप्लीट करने चाहिए। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। बातों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ

9 अप्रैल के दिन करियर के नए अवसर आपके सामने आएंगे। आज आपको प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा और आप अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह एक अच्छा दिन है।

मिथुन

9 अप्रैल के दिन आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए सेल्फ केयर पर फोकस करें। परिवार के किसी सदस्य से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

कर्क

9 अप्रैल के दिन आपके काम की सराहना होगी। आज आपको खासतौर पर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए। ऑयली फूड्स से दूरी बनाएं और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। काम का प्रेशर इतना ज्यादा मत लें।

सिंह

9 अप्रैल के दिन व्यवसायियों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र-सूर्य गोचर मंगल की राशि में, इन राशियों का सोने की तरह रौशन होगा भाग्य
ये भी पढ़ें:11 दिन बाद बदलेगी शनि की चाल, नक्षत्र पद गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन

कन्या

9 अप्रैल के दिन आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेंटेन करना चाहिए। खुद और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। फिटनेस पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें।

तुला

9 अप्रैल का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। यह एक सपने के सच होने जैसा दिन होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे।

वृश्चिक

9 अप्रैल का दिन संतोषजनक रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत आपको प्रमोशन दिला सकती है और नया कार्यभार मिलने की भी बड़ी संभावना है। आपको आज सीनियर्स के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सकता है आप पॉलिटिक्स का शिकार हो जाएं।

धनु

9 अप्रैल का दिन धन और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ देखने को मिल सकता है।

मकर

9 अप्रैल के दिन आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अंत मध्यम रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति उम्मीद के मुताबिक रहेगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्चे चीजें बिगाड़ सकते हैं और तनाव का कारण बन सकते हैं।

कुंभ

9 अप्रैल के दिन अहंकारी न होने का प्रयास करें और सुझावों के प्रति खुले रहें, भले ही वे आपके जूनियर्स से ही क्यों न आए हों। कारोबार फलेगा-फूलेगा। इसलिए अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध की चाल बदलने से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा अप्रैल में फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मेष राशि में, 14 अप्रैल से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

मीन

9 अप्रैल के दिन करियर और फाइनेंशियल लाइफ आज नॉर्मल रहेगी। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ सकते हैं। व्यवसायों में आर्थिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है और कुछ नुकसान होने की भी आशंका है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!