Budh Rashifal Mercury Transit in April Horoscope Lucky zodiacs Budh ka gochar 2026 बुध की चाल बदलने से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा अप्रैल में फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध की चाल बदलने से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा अप्रैल में फायदा ही फायदा

Budh Rashifal Mercury Transit in April 2026 : बुध वर्तमान समय में कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजे हुए हैं। अप्रैल के महीने में सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार बुध का गोचर होगा, जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा। 

Tue, 7 April 2026 05:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध की चाल बदलने से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा अप्रैल में फायदा ही फायदा

Budh Rashifal Mercury Transit in April, अप्रैल का बुध का गोचर : ग्रहों के राजकुमार बुध समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। बुध वर्तमान समय में कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजे हुए हैं। अप्रैल के महीने में सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार बुध का गोचर होने वाला है। जल्द ही ग्रहों के राजकुमार बुध गोचर करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 अप्रैल के दिन मीन राशि में बुध का गोचर होगा। फिर 13 अप्रैल को उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में और 22 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में बुध का गोचर होगा। इसके बाद 30 अप्रैल 2026 को मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में बुध का गोचर होगा। बुध की चाल में बदलाव होने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल के महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है-

बुध की चाल बदलने से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा अप्रैल में फायदा ही फायदा

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के राजकुमार बुध का अप्रैल महीने का गोचर मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। घर के सदस्य और दोस्तों संग अच्छा समय बिता सकते हैं। ऑफिस में आ रही कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। वहीं, लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 दिन बाद बदलेगी शनि की चाल, नक्षत्र पद गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन
ये भी पढ़ें:11 अप्रैल से इन राशियों के करियर और बिजनेस में वृद्धि, मीन राशि में बुध गोचर

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध का अप्रैल महीने का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस में किए गए हर प्रयास रंग लाएंगे। शादी-शुदा लोगों की लाइफ में रोमांस बना रहेगा। ऑफिस में आपको अपने मैनेजर और दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के राजकुमार बुध का अप्रैल महीने का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध की कृपा से इस राशि के लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। वहीं, फैमिली के साथ ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 8 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मेष राशि में, 14 अप्रैल से चमकेगी इन राशियों की किस्मत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!