कल से 3 इन राशियों के दिन वरदान से कम नहीं, शनि की चाल से होगा प्रॉफिट
Transit Saturn Rashifal Shani Gochar: शनि रविवार को आपकी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि का गोचर होने से जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनि उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे।

Transit Saturn Rashifal Shani Gochar: शनि का गोचर ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शनि का गोचर बेहद धीमी गति से होता है। इस समय शनि मीन राशि में बैठे हुए हैं। शनि रविवार को आपकी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि कल नक्षत्र पद गोचर करने वाले हैं। कर्मफलदाता शनि का गोचर होने से जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी 2026 के दिन शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करने वाले हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि हैं। शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में 21 मार्च की सुबह तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि का ये गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है तो कुछ राशियों को नेगेटिव इफेक्ट भी झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के इस नक्षत्र गोचर से किन राशियों को फायदा हो सकता है-
कल से 3 इन राशियों के दिन वरदान से कम नहीं, शनि की चाल से होगा प्रॉफिट
मेष राशि के लिए शनि का नक्षत्र पद गोचर कैसा रहेगा?
उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में शनि का गोचर होने से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
कर्क राशि के लिए शनि का नक्षत्र पद गोचर कैसा रहेगा?
कर्क राशि वालों आपके लिए उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में शनि का गोचर करना बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
मीन राशि के लिए शनि का नक्षत्र पद गोचर कैसा रहेगा?
मीन राशि वालों उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में शनि का गोचर होना फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।
शनि ग्रह को खुश करने के आसान उपाय
- शनि को खुश करने के लिए अपने काम में पूरी ईमानदारी बरतें।
- आलस्य और काम में टालमटोल करने की आदत से बचें।
- इस गोचर के दौरान मजदूर, गरीब और बुजुर्गों का सम्मान करें।
- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नम: का जाप करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन