Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 22 February 2026 zodiacs Future predictions Kal Ka Rashifal: 22 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Kal Ka Rashifal: 22 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 22 February 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 22 फरवरी 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Sat, 21 Feb 2026 02:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Kal Ka Rashifal: 22 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 22 February 2026, राशिफल: 22 फरवरी के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 22 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 22 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

22 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष

आज आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे टेंशन हो सकती है। कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद न हों, लेकिन मजबूरी में करना पड़ेगा। यात्रा का योग बन रहा है, पर सफर थकाने वाला हो सकता है। पिता की सेहत और बच्चों के व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बात संभलकर करें। कामकाज में धैर्य रखें, जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ

आज पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अचानक पैसा आने की खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी उसी तेजी से निकल सकता है। किसी खबर या मैसेज को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए बिना जांचे-परखे किसी पर भरोसा न करें। नौकरी और कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी या विवाद से दूर रहना बेहतर होगा। लव लाइफ में समय दें, पार्टनर से खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी दूर होगी। यात्रा से खास फायदा नहीं दिख रहा, जरूरी न हो तो टाल दें।

मिथुन

आज सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है। थकान, नींद की कमी या सिरदर्द परेशान कर सकता है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है, इसलिए गुस्से में कोई बात न कहें। बच्चों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत है, वरना वे आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में आज नए काम की शुरुआत न करें। जो काम चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी या झगड़े से दूर रहें। धैर्य से काम लेंगे तो हालात संभल जाएंगे।

कर्क

आज सेहत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन हल्का रहेगा। कामकाज में हालात ठीक रहेंगे, लेकिन सरकारी काम या अफसरों से बात करते समय संभलकर रहें। कोई बात गलत समझ ली गई तो परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर आपको सफाई देनी पड़ सकती है। धैर्य रखें और शांत रहकर बात करें, हालात आपके पक्ष में आ सकते हैं।

सिंह

आज पेट से जुड़ी दिक्कत या कमजोरी महसूस हो सकती है। चोट लगने या फिसलने से बचें। इसके बावजूद मन में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें अच्छी रहेंगी। काम के फैसले सही दिशा में जाएंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत को हल्के में न लें, खानपान पर ध्यान दें।

कन्या

आज आपके व्यवहार में सख्ती दिख सकती है। ब्लड प्रेशर या मुंह से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। गुस्से और गलत भाषा से बचें। पैसा आएगा, लेकिन उसे संभालकर रखने की जरूरत है। नए निवेश से फिलहाल दूरी रखें। कामकाज ठीक रहेगा, पर नया बिजनेस शुरू न करें।

तुला

आज दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। बिना वजह शक या गलतफहमी से दूरी बढ़ सकती है। सेहत मध्यम रहेगी। ऑफिस या राजनीति से जुड़े लोगों को आज पहचान और प्रभाव मिल सकता है। विपरीत लिंग के साथ व्यवहार सोच-समझकर करें, वरना बदनामी का डर है। शांति से काम लेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं।

वृश्चिक

आज बेचैनी और उलझन बनी रह सकती है। खर्च ज्यादा होंगे, जिससे मन परेशान रहेगा। सट्टा या जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। फिलहाल हालात थोड़े भारी लगेंगे, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति संभल जाएगी। धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं।

धनु

आज गुस्सा कंट्रोल में रखना जरूरी है। पैरों में दर्द या चोट लगने की आशंका है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें सामान्य रहेंगी। पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा, भावुक होकर किया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।

मकर

बच्चों की सेहत या पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा, हालांकि शरीर सेहतमंद रहेगा। घर का माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। मां की सेहत पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा काम बनेगा, लेकिन रुकावटों के साथ।

कुंभ

आज सेहत कमजोर रह सकती है। नाक, कान या गले से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। भाई-बहन को लेकर मन परेशान रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें अच्छी रहेंगी। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। खुद पर ध्यान दें और आराम भी जरूरी है।

मीन

आज खर्च बढ़े रहेंगे। सिरदर्द, आंखों में जलन या घबराहट महसूस हो सकती है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातों में परेशानी रहेगी। मन में डर या बेचैनी बनी रह सकती है। आज खुद को संभालकर चलें, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु-चंद्र गोचर से बदलेगा समय, 25 फरवरी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:23 दिनों तक बुध रहेंगे वक्री, 26 फरवरी से इन राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:11 मार्च से शनि मीन राशि में अस्त, 76 दिन तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!