Saturn Horoscope Shani Rashifal Asta Meen Rashifal Saturn Transit 2026 Saturn Set in Pisces from 11 March Lucky Zodiacs 11 मार्च से शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, 76 दिनों तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

11 मार्च से शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, 76 दिनों तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

Saturn Horoscope Shani Rashifal Asta: बस कुछ ही दिनों में शनि की चाल बदलने जा रही है। शनि गुरु की मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि का अस्त होना कुछ राशियों के लिए धन लाभ और नए मौके लेकर आ सकता है।

Wed, 18 Feb 2026 06:16 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
11 मार्च से शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, 76 दिनों तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

Saturn Horoscope Shani Rashifal Asta, शनि मीन राशि में अस्त: कर्मफलदाता शनि का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखा जाता है। किसी राशि पर शनि का पीजिटिव इफेक्ट पड़ता है तो किसी राशि पर शनि का नेगेटिव प्रभाव भी देखने को मिलता है। शनि बेहद ही धीमी स्पीड में अपनी चाल में बदलाव करते हैं। इस समय मीन राशि में शनि बैठे हुए हैं और उदय अवस्था में गोचर कर रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में शनि की चाल बदलने जा रही है। शनि गुरु की मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि का अस्त होना कुछ राशियों के लिए धन लाभ व नए मौके लेकर आ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि 11 मार्च 2026 से अस्त होने जा रहे हैं। इस बाद शनि लगभग 76 दिनों के लिए अस्त स्थिति में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि का अस्त गोचर होने से किन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ने जा रहा है-

11 मार्च से शनि मीन राशि में रहेंगे अस्त, 76 दिनों तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

मेष राशि के लिए अस्त शनि का गोचर कैसा रहने वाला है?

शनि का अस्त गोचर होना मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। व्यापारी को व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है।

सिंह राशि के लिए अस्त शनि का गोचर कैसा रहने वाला है?

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त गोचर होना फायदेमंद साबित हो सकता है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। शनि के शुभ प्रभाव से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। वहीं, करियर लाइफ में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा।

कुंभ राशि के लिए अस्त शनि का गोचर कैसा रहने वाला है?

शनि के अस्त होने से कुंभ राशि वालों को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे वहीं, करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं। हेल्दी रहेंगे और ट्रैवल भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 दिनों तक बुध रहेंगे वक्री, 26 फरवरी से इन राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:19 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!