23 दिनों तक बुध रहेंगे वक्री, 26 फरवरी से इन राशियों को खूब होगा लाभ
Rashifal Budh Vakri Horoscope Mercury Transit 2026: जल्द ही कुछ दिनों में बुध की चाल में बदलाव नजर आएगा। ग्रहों के राजकुमार बुध की इस वक्री चाल से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशियों को जीवन में दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती हैं।

Rashifal Budh Vakri Horoscope Mercury Transit 2026, बुध वक्री राशिफल: ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुध ग्रह समय-समय पर गोचर करते रहते हैं। इस समय बुध शनि की कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही कुछ दिनों में ग्रहों के राजकुमार की चाल में बदलाव नजर आएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल में लगभग 23 दिनों के लिए वक्री चाल में गोचर करेंगे। 26 फरवरी 2026 से बुध वक्री चाल में चलना शुरू कर देंगे। 20 मार्च तक बुध इसी अवस्था में रहने वाले हैं। ऐसे में ग्रहों के राजकुमार बुध की इस वक्री चाल से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशियों को जीवन में दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बुध की उलटी चाल किन राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकती है-
23 दिनों तक बुध रहेंगे वक्री, 26 फरवरी से इन राशियों को खूब होगा लाभ
मेष राशि के लिए बुध का वक्री गोचर कैसा रहेगा?
मेष राशि के लिए बुध का वक्री चाल में गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। सिंह राशि के लिए बुध की ये उल्टी चाल शुभ रहने वाली है।
धनु राशि के लिए बुध का वक्री गोचर कैसा रहेगा?
बुध का वक्री चाल में गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।
कर्क राशि के लिए बुध का वक्री गोचर कैसा रहेगा?
कर्क राशि वालों के लिए बुध का वक्री चाल में गोचर करना बिजनेस करने के लिए अच्छे मौके लेके आया है। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन