Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar 2025 Horoscope Rahu nakshatra start a good time for 3 zodiacs from 7 October बुध गोचर राहु के नक्षत्र में 7 अक्टूबर से, कल से 3 राशियों का अच्छा टाइम होगा शुरू, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध गोचर राहु के नक्षत्र में 7 अक्टूबर से, कल से 3 राशियों का अच्छा टाइम होगा शुरू

Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar 2025: बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिनकी चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कल राहु के स्वाती नक्षत्र में बुध के गोचर होते ही कुछ राशियों को जबरदस्त प्रॉफिट मिल सकता है।

Mon, 6 Oct 2025 04:22 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध गोचर राहु के नक्षत्र में 7 अक्टूबर से, कल से 3 राशियों का अच्छा टाइम होगा शुरू

Transit of Mercury Rashifal Budh, बुध गोचर राहु के नक्षत्र में 7 अक्टूबर से: बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जो इस समय तुला राशि में विराजमान हैं। चित्रा नक्षत्र में इस समय बुध गोचर कर रहे हैं। बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिनकी चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कल मंगलवार के दिन बुध ग्रह स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। स्वाती नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है तो कुछ को मुसीबतों का सामना भी करना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार, 7 अक्टूबर को दोपहर 12:21 मिनट पर बुध स्वाती नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में बुध ग्रह 16 अक्टूबर की शाम तक रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के नक्षत्र गोचर से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

कल से 3 राशियों का अच्छा टाइम होगा शुरू

कर्क राशि

बुध गोचर राहु के नक्षत्र में होना कर्क राशि के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है।

सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे।

नौकरी में सफलता मिलेगी।

बैंकिंग, लेखन और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 6-12 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

तुला राशि

बुध गोचर राहु के नक्षत्र में होना तुला राशि के लिए लाभदायक माना जा रहा है।

आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा।

करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी।

वृषभ राशि

बुध गोचर राहु के नक्षत्र में होना वृषभ राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है।

करियर में आपको कई नए टास्क मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

नया पद भी हासिल कर सकते हैं।

स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 6 से 12 अक्टूबर तक का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: 6 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!