Transit Of Mercury set for 24 days from 18 July these zodiacs will benefit in 2025 18 जुलाई से 24 दिनों तक बुध होंगे अस्त, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

18 जुलाई से 24 दिनों तक बुध होंगे अस्त, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Transit Of Mercury set: इस साल लगभग 24 दिनों के लिए बुध अस्त अवस्था में ही गोचर करने वाले हैं। इस दौरान बुध चंद्र देव की कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को काफी अच्छा मुनाफा हो सकता है।

Mon, 23 June 2025 04:28 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
18 जुलाई से 24 दिनों तक बुध होंगे अस्त, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Transit Of Mercury, 18 जुलाई से 24 दिनों तक बुध होंगे अस्त: बुध ग्रहों के राजकुमार हैं। बुध की चाल शुभ होने पर बिजनेस, जॉब व कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल होते हैं। बुध की चाल विशेष महत्व रखती है व सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। इस समय बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 18 जुलाई के दिन रात 08:14 बजे से बुध अस्त अवस्था में आ जाएंगे। लगभग 24 दिनों तक बुध अस्त अवस्था में ही गोचर करने वाले हैं। इस दौरान बुध कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को जीवन में अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं बुध का अस्त होना किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है-

इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

कर्क राशि: बुध के अस्त होने से कर्क राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

सिंह राशि: बुध के अस्त होने से सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:27 जुलाई तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल का सिंह गोचर देगा लाभ
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 23-29 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 23 से 29 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बॉस का फुल सपोर्ट मिलेगा। करियर में पॉजिटिव माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!