Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 23 June 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 23 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 23 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 23 जून, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sun, 22 June 2025 02:56 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 23 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 23 जून 2025: 23 जून के दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी की पूजा करने से जीवन के दुख-दर्द, तकलीफ दूर होगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 23 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 23 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 23 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: मेष राशि वालों नए कपल्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करियर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। टास्क को कंप्लीट करने में अपने सीनियर्स या सहयोगियों से सलाह लेने में न कतराएं। प्रेम के मामले में कोई आपसे पॉजिटिव रिस्पांस पाने की एक्सपेक्टेशन रख सकता है लेकिन आपको वही करना चाहिए, जो आपको सही लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून से सूर्य राहु के नक्षत्र में, 5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज

वृषभ: आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाले हैं। पैसे कमाने के आपको कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। हेल्थ भी आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं देगी। कुछ जातकों के माता-पिता आशा करेंगे कि वह उनके डिसीजन का सम्मान करें।

मिथुन: आज कोई दोस्त आपसे सहायता मांग सकता है। किसी फंक्शन के चक्कर में पैसे खर्च हो सकते हैं। कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। खुद को हेल्दी रखने के लिए आपको ज्यादा एफर्ट करना होगा।

कर्क: आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर रहने वाली है। रोमांस के मामले में भी आज का दिन शुभ माना जा रहा है। बाहर का खाना खाने से बचें। आपकी मुलाकात आपके कुछ रिश्तेदारों या करीबियों से हो सकती है। शिक्षा के मामले में स्टूडेंट्स को मेहनत करने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी योग, 29 जून से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

सिंह: आज आपकी मुलाकात अपने कुछ पुराने दोस्तों से हो सकती है। आपको अपने टास्क पर पूरा फोकस रखना चाहिए और जरूरी बदलाव भी करने चाहिए। समय पर काम को पूरा करने के लिए टीम की सदस्यों की मदद लेना फायदेमंद रहेगा।

कन्या: आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर के मामले में कुछ लोग अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन शुभ माना जा रहा है। प्रेम जीवन में भी रोमांस बना रहेगा।

तुला: करियर के मामले में कुछ उथल-पुथल के बाद आप वापस से अच्छी सिचुएशन में आ जाएंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ टकराव से बचें। करियर में सभी लोगों का दिल जितने या अपनी पहचान बनाने के लिए आपको नई स्टाइल या स्किल अपनानी होगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के कुछ जातक इस सप्ताह संपत्ति भी खरीद सकते हैं। दिन आपके लिए बदलावों भरा रहने वाला है। चाहे बात पर्सनल लाइफ की हो या प्रोफेशनल लाइफ की बदलावों को अपनाने के लिए तैयार हो जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुलाई में सूर्य, मंगल, चंद्र व शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को खूब होगा फायदा

धनु: आज परिवार के किसी सदस्य की सफलता से आप काफी गर्व महसूस कर सकते हैं। पैसों को सही तरीके से मैनेज करने से आप अच्छी सिचुएशन में रहेंगे। अपनी लव लाइफ का भी ख्याल रखें। सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

मकर: घर के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जिस व्यक्ति पर आपको क्रश है, उससे आपको कोई पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है। आपका भाग्य साथ देगा। किसी फंक्शन की तैयारी की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है।

कुंभ: आज के दिन सामाजिक तौर पर आप खुश रहने वाले हैं। ये दिन आप अपने दोस्तों के साथ यादें ताजा करते हुए बिता सकते हैं। कुछ लोगों को करियर के मामले में जरूरी टास्क मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को कंपटीशन पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन: काम के मामले में आप काफी प्रोडक्टिव फील करेंगे। हाथ आयी किसी भी डील को जाने न दें। किसी सोशल इवेंट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए ट्रैवल करने का प्लान भी बन सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!