Rashifal Mars Transit 2025 Leo Horoscope Singh zodiacs will get good news by 27 July 27 जुलाई तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल का सिंह गोचर देगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

27 जुलाई तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल का सिंह गोचर देगा लाभ

Rashifal Mars Transit 2025 : ग्रहों के सेनापति मंगल वर्तमान समय में सूर्य की सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल ग्रह का सूर्य की सिंह राशि में गोचर करना कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद ही भाग्यशाली साबित हो सकता है।

Sun, 22 June 2025 06:23 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
27 जुलाई तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल का सिंह गोचर देगा लाभ

Rashifal Mars Transit 2025: मंगल देव ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। सिंह राशि में विराजमान मंगल जुलाई के महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, 7 जून 2025 को 02:28 ए एम पर मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश किया था, जिसके स्वामी सूर्य ग्रह हैं। मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। सिंह राशि में मंगल 27 जुलाई तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में मंगल की बदलती चाल कुछ राशियों को मालामाल कर सकती है तो कुछ को मुश्किलों का सामना भी करना होगा। आइए जानते हैं मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से किन राशियों पर शुभ प्रभाव रहने वाला है-

27 जुलाई तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल का सिंह गोचर देगा लाभ

तुला राशि: मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से तुला राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बना सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर करना शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। मंगल की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 23-29 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी योग, 29 जून से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:23 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!