Numerology Weekly Horoscope 23-29 June 2025 Know your future by date of birth ank rashifal Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 23 से 29 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 23 से 29 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

Numerology Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sun, 22 June 2025 06:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 23 से 29 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें, 23 से 29 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल-

मूलांक-1: इस सप्ताह धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन आनंदमय और प्रेम से भरा रहेगा। इसके साथ ही आप अपने सामाजिक जीवन, करियर और निवेश में रिस्क लेने के बारे में सोच सकते हैं। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर रचनात्मक विचारों की मदद से सभी मुश्किल मुद्दों का सोल्यूशन खोजने में सक्षम होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 जुलाई तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल का सिंह गोचर देगा लाभ

मूलांक-2: इस सप्ताह काम के दबाव के कारण आपके शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आप शादी के बारे में सोच सकते हैं, आपका परिवार आपके लिए कोई नया रिश्ता लेकर आ सकता है। यह सप्ताह अच्छा आर्थिक लाभ और रोमांस की इच्छा लेकर आएगा। अपनी प्रगति साझा न करें।

मूलांक-3: इस सप्ताह आप दूसरों के बारे में अपने विचार आसानी से जाहिर कर पाएंगे। आप अपने काम के प्रति काफी कमिटेड भी रहेंगे। आप अपने हर लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस वीक आपको अपने करियर में उन्नति देखने को मिलेगी।

मूलांक-4: इस सप्ताह आप अपने लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढ सकते हैं। इसलिए नए लोगों से मिलने और डेट पर जाने से रुके नहीं। ये सप्ताह भाई-बहनों के साथ अच्छी नेटवर्किंग और मौज-मस्ती लेकर आएगा। आपको नेटवर्क बनाने का मौका मिलेगा, जिससे आपका करियर विकसित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 23-29 जून का समय कैसा रहेगा?

मूलांक-5: इस सप्ताह व्यापार में जबरदस्त वृद्धि होगी और आपको बेहतरीन मुनाफा होगा। इस सप्ताह आप विदेश में अपना कारोबार बढ़ाने या किसी नए क्षेत्र में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो आप अपने पार्टनर की भावनाओं को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे, जिससे आप अपने साथी के लिए अधिक अट्रैक्टिव बनेंगे।

मूलांक-6: यह सप्ताह उनके निजी जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इससे आपकी जीवनशैली और रहने का माहौल बदल सकता है। आपका इन्टरेस्ट कपड़े और ज्वैलरी आदि महंगी चीजें खरीदने की ओर रहेगा। कार्यस्थल पर हर कोई आपकी तारीफ करेगा और आपकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेगा।

मूलांक-7: इस सप्ताह आप अपने किसी दोस्त की ओर आकर्षित भी हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप शादीशुदा हैं और अपने परिवार को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आप फैशन से जुड़ी चीजों पर अच्छा-खासा समय और पैसा खर्च कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून से सूर्य राहु के नक्षत्र में, 5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज
ये भी पढ़ें:23 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मूलांक-8: इस सप्ताह व्यापार के क्षेत्र में आप वो सौदे हासिल करने में सफल रहेंगे, जिन्हें आप लंबे समय से पाने की कोशिश कर रहे थे। आपको अपने सपनों के करीब जाने के लिए सिनीयर्स से अच्छी सलाह मिल सकती है। इन दिनों व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा।

मूलांक-9: यह सप्ताह व्यावसायिक जीवन में सफलता लेकर आएगा। कुछ पुराने दोस्त भी आपके साथ जुड़ेंगे और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी और बॉस आपका भरपूर सपोर्ट करेंगे। वे आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!