Transit of Mars Rashifal Venus horoscope constellation these zodiacs will benefit from June 30 शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 30 जून से इन 3 राशियों को लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 30 जून से इन 3 राशियों को लाभ

Transit of Mars Rashifal Venus horoscope: मंगल का नक्षत्र गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव डाल सकता है। मंगल का गोचर शुक्र के नक्षत्र में होने कुछ राशियों के बेहतरीन दिन शुरू होने जा रहे हैं।

Mon, 16 June 2025 12:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 30 जून से इन 3 राशियों को लाभ

Transit of Mars Rashifal, शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर: मंगल ग्रह का संबंध कॉन्फिडेंस, पराक्रम, शक्ति व ऊर्जा से माना जाता है। मंगल का नक्षत्र गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव डाल सकता है। इस समय मंगल ग्रह सिंह राशि और मघा नक्षत्र में विराजमान हैं। दृक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 30 जून 2025 के दिन रात्रि 08:33 बजे पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। मंगल का गोचर शुक्र के नक्षत्र में होने कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।

30 जून से इन 3 राशियों को लाभ

मेष राशि: शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों को लाभ दिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी चुनौतियों को आप अपने परिश्रम और प्रतिभा के साथ आसानी के पार कर लेंगे। धन आगमन के योग बन रहे हैं। कुछ लोग इस सप्ताह काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। बाहर का खाना कंट्रोल करें।

सिंह राशि: शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यस्थल पर आपकी ईमानदारी और गंभीरता की प्रसंशा हो सकती है। फाइनेंशियल दिक्कतें दूर होने लगेंगी। व्यापार में धन को लेकर तनाव की स्थिति खत्म होगी। वहीं, अपनी सूझबूझ से आप परफॉरमेंस इंप्रूव करेंगे। अपने जीवनसाथी को समय जरूर दें।

मकर राशि: शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर मकर राशि के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा। अच्छी योजनाओं के साथ व्यापार में प्रॉफिट कमा सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें और जंक फूड खाने से बचें। धन लाभ होने की संभावना है। मां की देख-भाल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 16 जून का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!