Aaj Ka Rashifal 16 June 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 16 जून का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 16 जून का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 16 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 16 June 2025 05:29 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 16 जून का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 16 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष से लेकर मीन राशि का 16 जून का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- पिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और अच्छा हो गया है। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- थोड़ा समय और रह गया जोखिम वाला। थोड़ा सा ध्यान दीजिए, वाहन धीरे चलाइए। इसके अलावा बहुत तरीके की चीजों से, सरकारी तंत्र की चीजों से आपको प्रॉब्लम था वो आपका सॉल्व हो गया। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। रौब और रुआब आप में आ गई है। एक शक्ति बढ़ती जा रही है। तो खराबी कम है, अच्छाई ज्यादा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को सायं काल से पहले निपटा लीजिए। स्वास्थ्य ऊपर नीचे लगा रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु प्रदान करें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय और धीरे-धीरे जो डिस्टरबेंस था, वो खत्म होगा आपका। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। भावुकता पर काबू रख लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा।। स्वास्थ्य ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- गृह कलह के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान दीजिएगा और रक्तचाप बढ़ सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- शुभ समय। धनदायक समय। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन चिंतित रहेगा लेकिन सायं काल के बाद से सितारों की तरह चमकेंगे और एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पार्टनरशिप से संबंधित या व्यावसायिक दूर से कोई प्रोग्राम बन रहा है तो उसको सायं काल से पहले निपटा लीजिए। प्रेम संतान में थोड़ी दूरी हो सकती है। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। शिवजी का अभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 जून को बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:सूर्य, गुरु, बुध मिथुन राशि में, आज से इन 3 राशियों का अच्छा टाइम शुरू
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 16 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!