Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 6 July 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 6 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 6 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 6 जुलाई, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sat, 5 July 2025 02:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 6 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 6 जुलाई 2025: 6 जुलाई के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार को सूर्य भगवान की उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 6 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 6 जुलाई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 6 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: आज आपको दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करनी चाहिए। व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति व आय में वृद्धि मिल सकती है। दोस्तों के साथ एक रंगीन शाम बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

वृषभ: आज आपको परेशानियों का समाधान मिल सकता है। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो आपको आज से ही पैसे बचाना शुरू कर देना होगा। आप अपने बिजी शेड्यूल से अपने लिए समय निकाल सकते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु के उदय होने से इन 3 राशियों को लाभ, किस्मत देगी साथ

मिथुन: आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी आज किसी खास शख्स से मुलाकात होने की संभावना है। खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों को विस्तार के नए विचार आ सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आ सकती हैं।

कर्क: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप कर्ज लेने वाले थे और काफी समय से इस काम में लगे हुए थे तो आज आपके लिए भाग्यशाली दिन है। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।

सिंह: आज सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपको अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन लव लाइफ के मामले में यादगार बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से 25 दिनों तक बुध की उलटी चाल, 3 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

कन्या: आज आपको ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपके पिता की कोई सलाह लाभकारी साबित हो सकती है। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मुश्किल दौर के बाद यह दिन आपको राहत देगा। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहने वाला है।

तुला: आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप पैसों से जुड़ी परेशानियों के कारण मन परेशान हो सकता है। भावुकता पर काबू रखें। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा कष्टकारी हो सकती है।

वृश्चिक: आज आपको आर्थिक व व्यापारिक रूप से सफलता मिलेगी। कोई आपका दोस्त आज आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है, लेकिन रुपए-पैसे के लेनदेन से पहले विचार करना जरूरी है। प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत से आज आपको व्यापार में विस्तार मिल सकता है। मानसिक तनाव दूर करने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य-गुरु मिथुन राशि में, 15 जुलाई तक इन राशियों का भाग्य तेज

धनु: आज आपकी एनर्जी का लेवल हाई रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर धन पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की प्लानिंग बना सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। आज का दिन वाकई बहुत रोमांटिक होने वाला है। व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ रहने वाली है।

मकर: आज आपको शरीर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो आपको आज से ही पैसे बचाना शुरू कर देना होगा। किसी व्यक्तिगत परेशानी को सुलझा सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मुनाफा हो सकता है।

कुंभ: आज आपको अपनी डाइट पर नजर रखनी चाहिए। आपको बेवजह ज्यादा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए, नहीं तो पैसों की तंगी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका खराब मूड आपका जीवनसाथी किसी खास सरप्राइज से खुश हो जाएगा। आपके दिन की शुरुआत शानदार होगी, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे।

मीन: आज आपको शारीरिक रूप से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा आपको वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!