Rashifal Sun Transit Guru Gemini Horoscope 2025 luck of these zodiacs will be bright till 15 July सूर्य-गुरु मिथुन राशि में, 15 जुलाई तक इन राशियों का भाग्य तेज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य-गुरु मिथुन राशि में, 15 जुलाई तक इन राशियों का भाग्य तेज

Rashifal Sun Transit Guru Gemini Horoscope: सूर्य के गोचर करते ही गुरु के साथ मिथुन राशि में युति बन चुकी है, जिसे गुरु आदित्य योग के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य-गुरु की युति से कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।

Tue, 1 July 2025 11:17 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य-गुरु मिथुन राशि में, 15 जुलाई तक इन राशियों का भाग्य तेज

Rashifal Sun Transit Guru, सूर्य-गुरु मिथुन राशि में: सूर्य ग्रहों के राजा माने जाते हैं। सूर्य लगभग एक महीने तक एक ही राशि में विराजमान रहते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव ने 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश किया था। मिथुन राशि में गुरु ग्रह पहले से ही विराजमान थे। सूर्य के गोचर करते ही गुरु के साथ मिथुन राशि में युति बन चुकी है। सूर्य-गुरु की युति शुभ मानी जाती है, जिसे गुरु आदित्य योग के नाम से भी जाना जाता है। 15 जुलाई तक बुध की राशि में गुरु व सूर्य की युति रहेगी। ऐसे में कुछ राशियों को प्रॉफिट मिल सकता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति किन राशियों के लिए लकी मानी जा रही है-

15 जुलाई तक इन राशियों का भाग्य तेज

सिंह राशि: मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति से सिंह राशि वालों को बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

कन्या राशि: मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल शुक्र के नक्षत्र में, 22 जुलाई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी
ये भी पढ़ें:1-31 जुलाई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:राहु गुरु के नक्षत्र में कब तक? इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!