Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 25 June 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 25 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 25 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 25 जून, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Tue, 24 June 2025 02:49 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 25 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 25 जून 2025: 25 जून के दिन बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 25 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 25 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 25 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: मेष राशि वाले आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाएं। अपनी मेंटल हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 दिन बाद से इन राशियों की चांदी ही चांदी, जब शुक्र की बदलेगी चाल

वृषभ: आज आय में सुधार होगा। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। गुस्सा करना आज ठीक नहीं है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें, परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। तनाव से दूर रहें। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मिथुन: आज घर-परिवार की सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाइड्रेटेड रहें। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।

कर्क: आज शिक्षा से जुड़े कामों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिडेपन का भाव आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 जुलाई तक ये 3 राशियां रहें सावधान, अस्त गुरु बढ़ाएंगे मुश्किलें

सिंह: आज के दिन फालतू के खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेगी। आज क्रोध से दूर रहें। व्यापारियों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। इंकम में वृद्धि होगी। हेल्थ पर फोकस करें। मन में शांति रहेगी।

कन्या: आज नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। मन खुश रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार के कामों के चलते जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ का दायरा बढ़ेगा। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है।

तुला: आज आय में वृद्धि होगी। वाहन एवं वस्त्रों के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। अपने एमोशन्स को काबू में रखें। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक: आज के दिन दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आलस्य की पकड़ से दूर रहें। कलीग्स आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, सतर्क रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी दोस्त का सपोर्ट मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से 24 दिनों तक बुध होंगे अस्त, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

धनु: खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन की प्राप्‍ति‍ हो सकती है। आज आपके लिए ऑयली फूड से दूरी बनाना बेहतर रहेगा। मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर: आज खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव जाग सकते हैं। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए वॉक पर जाएं।

कुंभ: आज जॉब करने वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आज जंक फूड्स से दूरी बनाएं। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 23-29 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 23 से 29 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

मीन: आज सेल्फ-केयर पर फोकस करें। करियर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निगेटिव लोगों से दूरी बनाएं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को आज काम के सिलसिले में बातचीत करते दौरान संतुलन बनाए रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!