Horoscope Guru Rashifal These zodiacs should be careful till 8 July Transit Jupiter Set will increase problems 8 जुलाई तक ये 3 राशियां रहें सावधान, अस्त गुरु बढ़ाएंगे मुश्किलें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

8 जुलाई तक ये 3 राशियां रहें सावधान, अस्त गुरु बढ़ाएंगे मुश्किलें

Horoscope Guru Rashifal: वर्तमान में मिथुन राशि में विराजमान रहकर गुरु अपनी स्थिति में बदलाव करते रहेंगे। गुरु की अस्त अवस्था के चलते कुछ राशियों को करियर व आर्थिक तौर पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Mon, 23 June 2025 07:27 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
8 जुलाई तक ये 3 राशियां रहें सावधान, अस्त गुरु बढ़ाएंगे मुश्किलें

Horoscope Guru Rashifal: ज्योतिषीय दृष्टि से गुरु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु का शुभ प्रभाव व्यक्ति को सुख-समृद्धि का लाभ देता है। वहीं, गुरु की स्थिति बिगड़ने पर व्यक्ति को जीवन में दुख-दर्द भी झेलने पड़ सकते हैं। वर्तमान में मिथुन राशि में विराजमान रहकर गुरु अपनी स्थिति में बदलाव करते रहेंगे। इस समय गुरु अस्त अवस्था में हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 12 जून से गुरु अस्त हैं, जो 8 जुलाई तक इसी अवस्था में रहेंगे। गुरु के अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसलिए आइए जानते हैं गुरु के अस्त होने से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-

9 जुलाई तक ये 3 राशियां रहें सावधान, अस्त गुरु बढ़ाएंगे मुश्किलें

कन्या राशि: गुरु के अस्त होने से कन्या राशि के लोगों को जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, बिजनेस के क्षेत्र में यह समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को गुरु के अस्त होने पर समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दर्शाने में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बनायी गयी योजनाएं फेल होती हुई नजर आ सकती हैं। वहीं, घर की भी सुख-शांति छिन सकती है। यात्रा करने के लिए भी यह समय अच्छा नहीं माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 दिन बाद से इन राशियों की चांदी ही चांदी, जब शुक्र की बदलेगी चाल
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से 24 दिनों तक बुध होंगे अस्त, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

वृश्चिक राशि: गुरु का अस्त होना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस राशि के लोगों को सावधानी से निवेश करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ नोक-झोक होने की संभावना है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वहीं, खर्च भी बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 24 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 23 से 29 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!