Horoscope Moon Transit Mars Rashifal Chandra will create Maha lakshmi Yoga 3 zodiacs will benefit from 29 June चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी योग, 29 जून से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी योग, 29 जून से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

Horoscope Moon Transit Mars Rashifal Chandra: चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश करते ही चंद्र और मंगल की युति बनेगी। ये युति बनते ही महालक्ष्मी योग बनेगा, जिससे कुछ राशि के जातकों को नौकरी, धन, करियर आदि में बंपर लाभ मिल सकता है।

Sat, 21 June 2025 05:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी योग, 29 जून से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

Horoscope Moon Transit, चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी योग: जल्द ही चंद्र देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। पंचांग अनुसार, 29 जून के दिन चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं। सिंह राशि में पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान हैं। चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश करते ही चंद्र और मंगल की युति बनेगी। मंगल और चंद्र देव की युति बनते ही महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इस योग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों को नौकरी, धन, करियर आदि में लाभ मिल सकता है। दृक पंचांग के अनुसार, चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग 1 जुलाई तक रहने वाला है। आइए जानते हैं चंद्र और मंगल की युति से बने महालक्ष्मी योग से किन राशियों को खुशखबरी मिल सकती है-

29 जून से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

तुला राशि: चंद्र और मंगल की युति से बने महालक्ष्मी योग से तुला राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून से सूर्य राहु के नक्षत्र में, 5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज
ये भी पढ़ें:Rashifal: 22 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मीन राशि: मीन राशि वालों आपके लिए चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। चंद्र देव के शुभ प्रभाव से आपकी मानसिक स्थिति भी सुधर सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!