Sun Rashifal Mars Horoscope Moon Transit Venus in July 2025 these zodiacs will benefit जुलाई में सूर्य, मंगल, चंद्र व शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को खूब होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जुलाई में सूर्य, मंगल, चंद्र व शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को खूब होगा फायदा

Sun Rashifal Mars Horoscope Moon Transit Venus : आने वाले महीने में सूर्य, शुक्र, मंगल और चंद्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जुलाई महीने का गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है।

Wed, 18 June 2025 12:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जुलाई में सूर्य, मंगल, चंद्र व शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को खूब होगा फायदा

Sun Rashifal Mars Horoscope Moon Transit Venus: इस साल का जुलाई का महीना बेहद ही खास व महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जुलाई के महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। आने वाले महीने में सूर्य, शुक्र, मंगल और चंद्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वहीं, बुध नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे और वक्री अवस्था में आ जाएंगे। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में व राहु कुंभ राशि में रहेंगे। ऐसे में जुलाई के महीने का गोचर कुछ राशियों के भाग्योदय का कारण बन सकता है।

इन 3 राशियों को खूब होगा फायदा

वृषभ राशि: जुलाई के महीने का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। करियर में आपको प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको समय रहते ही पूरा करना होगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी स्पेशल पर्सन की एंट्री हो सकती है। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप कॉन्फिडेंट होकर हर काम को जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे।

कन्या राशि: जुलाई के महीने का गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप प्रशंसा के पात्र भी बन सकते हैं। कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन पढ़ाई में लगेगा। लेकिन आपको अपने हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई के महीने का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में चल रहे आपसी मतभेद दूर होंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई अच्छा इन्वेस्टर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और धन आगमन का योग बन रहा है। यात्रा करने की भी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, गुरु गोचर से लाभ
ये भी पढ़ें:केतु-राहु की चाल का कमाल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 18 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!