Rashifal Sun Horoscope in Rahu Transit constellation luck of these zodiacs will be strong till 5 July 22 जून से सूर्य राहु के नक्षत्र में, 5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

22 जून से सूर्य राहु के नक्षत्र में, 5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज

Rashifal Sun Horoscope : 22 जून के दिन सुबह के लगभग 06 बजकर 28 मिनट पर सूर्य ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य का राहु के नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही भाग्यशाली साबित होने वाला है।

Sat, 21 June 2025 04:17 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
22 जून से सूर्य राहु के नक्षत्र में, 5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज

Rashifal Sun Horoscope: सूर्य ग्रह आप पर मेहरबान हों तो मान-सम्मान बनाए रखने से कोई रोक नहीं पाएगा। यही नहीं सूर्य आत्मा, सम्मान, जीवन शक्ति के कारक भी माने जाते हैं। इस वक्त सूर्य मिथुन राशि में विराजे हुए हैं, जो बुध देव की राशि है। मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान हैं सूर्य, जो कल अपना नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 22 जून के दिन सुबह के लगभग 06:28 मिनट पर सूर्य ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं। सूर्य के इस नक्षत्र गोचर से जहां कुछ राशियों को मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी वहीं, कुछ के लिए समय मुश्किल भी रहेगा। आइए जानते हैं 22 जून को सूर्य के नक्षत्र बदलने से किन राशियों को होगा लाभ -

5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। करियर में मान-सम्मान बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करना शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुलाई में सूर्य, मंगल, चंद्र व शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को खूब होगा फायदा
ये भी पढ़ें:Rashifal: 22 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

कन्या राशि: सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बिजनेस मीटिंग के कारण से यात्रा के योग हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!