Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 20 July 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 20 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 20 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 20 जुलाई, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sat, 19 July 2025 02:42 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 20 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 20 जुलाई 2025: 20 जुलाई के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार को भगवान सूर्य की उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 जुलाई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 20 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। अपने भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए आपने अतीत में जो भी पैसा निवेश किया था, उसका आज फल मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से बुध की उलटी चाल, इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा

वृषभ: आज आपको मानसिक शांति मिल सकती है। आज आप पैसे जमा करने और बचाने का हुनर सीख सकते हैं। आज अचानक रोमांटिक मुलाकात होने की संभावना है। व्यापारिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकता है।

मिथुन: आज का दिन आपकी एनर्जी व आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहने वाला है।

कर्क: आज आपको पर्याप्त आराम नहीं मिलने से थकान महसूस हो सकती है। अप्रत्याशित स्रोतों से कमाई होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच खुशी खोजने की कोशिश करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होगी और यादगार दिन बिता सकते हैं।

सिंह: आज आपको आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। आपके माता-पिता का सहयोग मिलने से वैवाहिक जीवन की परेशानी खत्म हो सकती है। विवाहित जातक संतान की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारिक सफलता मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 16 अगस्त तक सूर्य गोचर से किस्मत का साथ

कन्या: आज आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सकता है। सकारात्मक सोच रखकर ही आप इस समस्या से लड़ सकते हैं। आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आज शाम आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कारोबारियों को यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

तुला: आज मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर खुशहाल और सहज नजर नहीं आ रहे हैं। आपका कोई करीबी आपसे उनके साथ अच्छा समय बिताने के लिए कहेगा, लेकिन समय की कमी के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं।

वृश्चिक: आज आपको सकारात्मक रहकर परेशानियों का सामना करना चाहिए। आपका कोई सपना पूरा होते हुए नजर आ सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए अनुकूल दिन है। आपका दिन खूबसूरत रोमांटिक रहेगा, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

धनु: आज आपका सकारात्मक नजरिया लोगों को प्रभावित करेगा। नौकरीपेशा जातकों को स्थायी धन की जरूरत होगी, लेकिन पिछले दिनों किए गए बेकार के खर्चों के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। यात्रा लाभकारी रहने वाली है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन 9 अगस्त तक, करियर में सफलता पाने के लिए करें ये 11 उपाय
ये भी पढ़ें:सावन में कामिका एकादशी इस दिन, जानें डेट व व्रत-विधि

मकर: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपके पिता आज आपके लिए कोई खास तोहफा ला सकते हैं। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि के साथ मुनाफा हो सकता है।

कुंभ: आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।

मीन: अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करना आपको शानदार मूड में रखेगा। आज आप अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों से धन को मैनेज करने के बारे में सलाह ले सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। ऑफिस में गॉसिप से दूरी बनाए रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!