Sawan ki Kamika Ekadashi Kab hai 2025 Kamika Ekadashi Date Vrat Vidhi सावन में कामिका एकादशी इस दिन, जानें डेट व व्रत-विधि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सावन में कामिका एकादशी इस दिन, जानें डेट व व्रत-विधि

Sawan ki Kamika Ekadashi Kab hai: श्रावण में कामिका एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा के साथ उपासना करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है।

Wed, 16 July 2025 01:08 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावन में कामिका एकादशी इस दिन, जानें डेट व व्रत-विधि

Sawan ki Kamika Ekadashi: इस साल सावन के महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाएगा। हिंदू धर्म में श्रावण एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। कामिका एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। कामिका एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानतें हैं सावन में कामिका एकादशी किस दिन पड़ रही है और कामिका एकादशी का व्रत कैसे रखना चाहिए-

सावन में कामिका एकादशी इस दिन, जानें डेट: द्रिक पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण एकादशी तिथि 20 जुलाई को 12:12 पी एम बजे से प्रारम्भ होगी, जिसका समापन 21 जुलाई 2025 को 09:38 ए एम बजे तक होगा। उदया तिथि के अनुसार, सावन में कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई को रखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन 9 अगस्त तक, करियर में सफलता पाने के लिए करें ये 11 उपाय

कामिका एकादशी का व्रत कैसे रखें?

1. सूर्योदय से पहले स्नान- व्रती को प्रात:काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।

2. भगवान विष्णु की पूजा- भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें फूल, तुलसी दल, पीले वस्त्र और मिठाई अर्पित करें। कामिका एकादशी व्रत रखने का संकल्प जरूर लें।

3. व्रत कथा सुनें- इस दिन कामिका एकादशी की व्रत कथा सुनने और सुनाने का विशेष महत्व है।

4. भोजन- व्रती को कामिका एकादशी के दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। केवल फलाहार करें या जल ग्रहण करें।

कामिका एकादशी व्रत-विधि: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत के दौरान सत्य, अहिंसा और संयम का पालन करना चाहिए। कामिका एकादशी व्रत रखने वालों को इस दिन किसी भी प्रकार के बुरे विचारों या कार्यों से बचना चाहिए। भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लेना फलदायक माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 16 अगस्त तक सूर्य गोचर से किस्मत का साथ

उपाय- इस दिन विष्णु चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन में शांति व समृद्धि बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!