Transit Sun Horoscope Surya Gochar Good time for these zodiacs starts from 16 July 2025 luck will favor you आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 16 अगस्त तक सूर्य गोचर से किस्मत का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 16 अगस्त तक सूर्य गोचर से किस्मत का साथ

Transit Sun Horoscope Surya Gochar in Cancer: सूर्य का गोचर आज 16 जुलाई को कर्क राशि में होने जा रहा है. सूर्य देव के चंद्र की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जातकों को जबरदस्त प्रॉफिट मिल सकता है.  

Wed, 16 July 2025 09:55 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 16 अगस्त तक सूर्य गोचर से किस्मत का साथ

Transit Sun Horoscope Surya Gochar: सूर्य ग्रह आज राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य के गोचर करने से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर इफेक्ट देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य का गोचर आज 16 जुलाई को कर्क राशि में शाम को 05:40 पी एम बजे होगा। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. सूर्य देव चंद्र की राशि में 16 अगस्त तक रहने वाले हैं. ग्रहों का राजा सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशियों का भाग्य रौशन कर सकता है तो कुछ राशियों पर नेगेटिव प्रभाव भी पड़ सकता है. आइये जानते हैं सूर्य के गोचर से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 16 अगस्त तक सूर्य गोचर से किस्मत का साथ

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र की राशि में सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी।

वृश्चिक राशि: चंद्र की राशि में सूर्य का गोचर होने से वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। बैंकिंग, लेखन और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से बुध की उलटी चाल, इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा
ये भी पढ़ें:16 जुलाई को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें टैरो राशिफल
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 16 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए चंद्र की राशि में सूर्य का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में आपको कई नए टास्क मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे और नया पद भी हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी बेहतर होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!