Sawan 2025 job ke upay till 9 August how to get success in career Upay naukri KA upay सावन 9 अगस्त तक, करियर में सफलता पाने के लिए करें ये 11 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सावन 9 अगस्त तक, करियर में सफलता पाने के लिए करें ये 11 उपाय

Sawan 2025 Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल 9 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। ऐसे में अगर आपको नौकरी या बिजनेस में प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है तो शिव पूजन के दौरान कुछ उपाय करना फलदायक रहेगा। 

Wed, 16 July 2025 12:01 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावन 9 अगस्त तक, करियर में सफलता पाने के लिए करें ये 11 उपाय

Sawan 2025 Upay, सावन 9 अगस्त तक: सावन के महीने में शिव पूजन का विशेष महत्व है। सावन के दिनों में विधिवत शिव आराधना करने से जीवन में सुख-सौभाग्य का लाभ मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में शिव पूजन करते दौरान कुछ उपाय करने से जीवन की समस्याओं से राहत मिल सकती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल 9 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। ऐसे में अगर आपको नौकरी या बिजनेस में प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है तो शिव पूजन के दौरान कुछ उपाय करना फलदायक रहेगा-

करियर में सफलता पाने के लिए करें ये 11 उपाय

1- हर सोमवार के दिन शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

2- शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 16 अगस्त तक सूर्य गोचर से किस्मत का साथ
ये भी पढ़ें:16 जुलाई को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें टैरो राशिफल

3- सावन के महीने में गाय की सेवा करें।

4- नौकरी के क्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात पाने के लिए सफेद चावल के 101 दाने गिनकर और धुलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

5- सुबह और शाम के समय घर में दीपक जरूर जलाएं। इससे करियर की स्थिति बेहतर होगी।

6- बुधवार के दिन 108 हरी मूंग के दाने शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं।

7- करियर में प्रमोशन पाने के लिए सावन में 11, या 21 बेलपत्र पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखें। फिर इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं।

8- व्यापार व नौकरी में उन्नति के लिए पार्वती मां को चांदी का पायल चढ़ा सकते हैं। चांदी की पायल नहीं चढ़ा सकते हैं तो श्रृंगार का सामान भी चढ़ा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र कैसे चढ़ाएं, नोट करें बेलपत्र चढ़ाने का मंत्र
ये भी पढ़ें:सावन में शिव पुराण पढ़ने से मिलते हैं कई लाभ, जानें पढ़ने का सही तरीका

9- जल में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

10- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

11- शिवलिंग का रुद्राभिषेक सावन सोमवार के दिन या शिवरात्रि पर करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!