Easter 2026: आज धूमधाम से मनाया जाएगा ईस्टर का पर्व, निकलेगी झांकियां, चर्च में होगी प्रार्थनाएं, जानें महत्व
ईस्टर ईसाई धर्म का एक बेहद ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो आज यानी 5 अप्रैल 2026 को बेहद ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन के रूप में मानाय जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

ईस्टर ईसाई धर्म का एक बेहद ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो आज यानी 5 अप्रैल 2026 को बेहद ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन के रूप में मानाय जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गयी हैं। चर्चों को सजाया गया है और अलग-अलग समय पर चर्चों में प्रार्थना भी होंगी। इससे पहले 4 अप्रैल यानी शनिवार को कई जगहों पर झांकियां निकाली गईं और रविवार की प्रार्थना के लिए मोमबत्तियां जलाने का आह्वान किया गया। वहीं, आज होली मासईस्टर संडे के रूप में विशेष प्रार्थनाएं होंगी। चलिए जानते हैं इस पर्व का महत्व।
गुड फ्राइडे के बाद आता है ईस्टर
बता दें कि ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे और ईस्टर दो बहुत महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व माने जाते हैं। ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे वह दिन है जब प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। यह दिन उनके बलिदान, त्याग और मानवता के प्रति उनके प्रेम को याद करते हुए शोक और प्रार्थना के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि उन्होंने मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
ईस्टर का महत्व
गुड फ्राइडे के दो दिन बाद, आज यानी 5 अप्रैल को यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की मान्यता है। इसी खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है। इसलिए गुड फ्राइडे के बाद आने वाला यह रविवार ईसाई समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण पर्व बन जाता है। यह दिन दुख के बाद आशा, नई शुरुआत और जीवन के पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है।
तैयारियां पूरी
ईस्टर के मौके पर कई जगहों पर मसीही समाज के लोगों ने कब्रिस्तानों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई कर अपने पूर्वजों की कब्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
क्या-क्या होता है
ईस्टर के दिन कई धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं निभाई जाती हैं। इस अवसर पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं, जहां लोग एकत्र होकर मोमबत्तियां जलाते हैं और भक्ति गीत गाते हैं।
अंडे सजाने की परंपरा
इस दिन रंग-बिरंगे ईस्टर एग्स सजाने की परंपरा भी खास होती है। अंडों पर सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं और फिर इन्हें एक-दूसरे को उपहार के रूप में दिया जाता है। अंडा नए जीवन और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है। बच्चों के बीच ईस्टर एग हंट भी काफी लोकप्रिय होता है। इसमें अंडों को घर या बगीचे में छिपाया जाता है और बच्चे उन्हें खोजते हैं। यह खेल न केवल मनोरंजक होता है, बल्कि बच्चों को इस पर्व के महत्व से भी जोड़ता है।
दान का महत्व
ईस्टर के मौके पर जरूरतमंदों की मदद करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग गरीबों को भोजन कराते हैं और आवश्यक वस्तुएं दान करते हैं, जिससे इस पर्व का मानवीय संदेश और भी मजबूत होता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन