Vastu Tips: घर में कहां रखें मिट्टी का घड़ा? नोट कर लें वास्तु नियम और लाभ
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। घर में किस वस्तु को किस स्थान पर रखा जाए, यह समझने से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको मिट्टी का घड़ा या मटका चीजों को रखने की सही दिशा के बारे में बता रहे हैं।

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। घर में किस वस्तु को किस स्थान पर रखा जाए, यह समझने से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको मिट्टी का घड़ा या मटका चीजों को रखने की सही दिशा के बारे में बता रहे हैं। क्योंकि गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग ठंडा और शीतल जल पाने के लिए घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही लाना शुरू कर देते हैं। भले ही लोग ठंडा पानी पीने के लिए फ्रीज भी रखते हैं। लेकिन मिट्टी के घड़े की बात अलग है। मिट्टी के घड़े का पानी तेज गर्मी में न सिर्फ प्यास बुझाकर ताजगी देता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। वहीं, अगर आप मटका रखने की सोच रहे हैं, तो वास्तु के मुताबिक उसे उचित दिशा में रखें, ताकि वास्तु दोष उत्पन्न ना हो। चलिए जानते हैं कि मिट्टी का घड़ा या मटका घर में कहां रखें?
नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम
वास्तु के अनुसार, नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी से जुड़ी वस्तुओं को रखना बेहद शुभ माना जाता है। जिस तरह से ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा पृथ्वी तत्व से जुड़ा है। वैसे ही दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध भी पृथ्वी तत्व से होता है। मिट्टी से संबंधित चीजें इस दिशा में रखने से घर में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी का घड़ा या मटका रखने के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इन दिशाओं का संबंध जल तत्व से होता है और इन्हें जल के देवता वरुण देव की दिशा भी माना जाता है।
मां लक्ष्मी की कृपा
मान्यता है कि इन दिशाओं में घड़ा रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही, इस स्थान पर मिट्टी का घड़ा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और वातावरण अधिक शांत व संतुलित बना रहता है।
इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। इसलिए हमेशा घड़े में पानी भरकर ही रखें। मान्यता है कि खाली घड़ा घर में दरिद्रता और नकारात्मकता को बढ़ावा देता है।
साफ-सफाई का रखें ध्यान
इसके साथ ही घड़े को रखने की जगह का भी विशेष ध्यान रखें। इसे हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर ही रखें। शौचालय, जूते-चप्पलों के पास या गंदगी वाली जगहों पर घड़ा रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर का वातावरण प्रभावित होता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन