Surya shukra gochar 8 June 2026 se 3 rashi walo ko milega paisa aur career growth सूर्य-शुक्र एक ही दिन बदलेंगे अपनी चाल, 8 जून से 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य-शुक्र एक ही दिन बदलेंगे अपनी चाल, 8 जून से 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

Surya-Shukra Gochar 8 June 2026: सूर्य और शुक्र एक ही दिन अपनी चाल बदलने वाले हैं। सूर्य और शुक्र का यह अद्भुत संयोग कई राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। जानें सूर्य-शुक्र किन राशियों को देंगे अच्छे परिणाम।

Fri, 5 June 2026 07:32 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्य-शुक्र एक ही दिन बदलेंगे अपनी चाल, 8 जून से 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

Surya-Shukra Gochar 8 June 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शुक्र का एक ही दिन अपनी चाल बदलना अत्यंत महत्वपूर्ण और दुर्लभ खगोलीय घटना माना गया है। जब सूर्य और शुक्र एक ही दिन किसी राशि में या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं, तो कुछ राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। जून महीने में ग्रहों के राजा सूर्य और शुक्र एक ही दिन अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। पंचांग के अनुसार 8 जून 2026 को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे और शुक्र कर्क राशि में आएंगे। शुक्र चंद्रमा की कर्क राशि में 4 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। सूर्य-शुक्र का यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। यह समय आपको सुखद खबर प्रदान करने के साथ ही करियर में सफलता और धन लाभ करा सकता है।

1. कर्क राशि-

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र का यह दुर्लभ संयोग अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी वाणी से प्रभावित होंगे। आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है या किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। क्रिएटिव जैसे म्यूजिक या राइटिंग फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कद बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून से कन्या समेत इन 4 राशि वालों का बदलेगा समय, हर तरफ से मिलेंगे शुभ फल

2. सिंह राशि-

सिंह राशि के लिए यह संयोग वरदान समान साबित हो सकता है। इस समय आपको अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक मामलों में विजय मिलेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यों की अड़चनें दूर होंगी। करियर के मोर्चे पर अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

3. कन्या राशि-

कन्या राशि के लिए यह समय आर्थिक स्थिरता प्रदान कर सकता है। समाज में आपका कद बढ़ेगा और सम्मान भी मिलेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और उनका सहयोग भी मिल सकता है। धन का आगमन होगा, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट को रफ्तार मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य और बुध बना रहे बहुत प्रभावशाली राजयोग, 15 जून से 4 राशियों को होगा खूब लाभ

शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए करें ये उपाय-

1. कर्क राशि वालों को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

2.सूर्य राशि वालों को भगवान सूर्य को जल देना लाभकारी रहेगा।

3. कन्या राशि वालों को रविवार को सूर्य को जल देना चाहिए और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीता के अनुसार, पैसा नहीं बल्कि ये 3 गुण व्यक्ति को बनाते हैं धनवान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!