22 जून से कन्या समेत इन 4 राशि वालों का बदलेगा समय, हर तरफ से मिलेंगे शुभ फल
venus mercury jupiter conjunction in cancer: कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति बनने जा रही है। तीन ग्रहों के एक साथ होने से त्रिग्रही योग का संयोग बनता है। जानें यह तीन ग्रह मिलकर किन राशि वालों का करेंगे कल्याण।

Budh, Guru, Shukra Yuti 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में बुध, गुरु और शुक्र की युति अत्यंत शुभ और दुर्लभ मानी जाती है। इन तीन ग्रहों का एक साथ होना धन, कला और संचार का अद्भुत मिश्रण माना गया है। जून में कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति बनने वाली है। 22 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु (बृहस्पति) और शुक्र विराजमान हैं। जिससे कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनेगा।ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र, गुरु और बुध की युति का प्रभाव कई राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन तीन ग्रहों की युति आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाती है, जिससे परिवार में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती है। इस त्रिग्रही योग के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में संवाद, प्रेम और तालमेल अच्छा होता है।
जानें बुध, शुक्र और गुरु की युति किन राशियों के लिए रहेगी लाभकारी-
1. वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपके बातचीत की शैली प्रभावशाली रहेगी, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपकी क्रिएटिविटी चरम पर हो सकती है।
2. कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस समय आप सही फैसले लेने में सफल होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अटके हुए काम को गति मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आवक बढ़ेगा। बचत करने में भी सफलता पाएंगे।
3. कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको एक से अधिक आय के स्रोत मिल सकते हैं, जिससे बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। कार्यों में सफलता पाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
4. मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए यह समय स्वर्णिम काल रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन