Surya budh yuti se banega budhaditya yog 15 june se 4 rashi ko fayda Mercury sun conjunction 15 जून से 4 राशियों को होगा खूब फायदा, सूर्य और बुध बना रहे बहुत शुभ और प्रभावशाली राजयोग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

15 जून से 4 राशियों को होगा खूब फायदा, सूर्य और बुध बना रहे बहुत शुभ और प्रभावशाली राजयोग

Surya ka Mithun Gochar: मिथुन राशि में आने के बाद सूर्य 16 जून से बुध के साथ एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली युति बनाएंगे। इस युति के प्रभाव से कई राशि वालों को अपने जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानें सूर्य-बुध मिलकर किन राशियों का करेंगे कल्याण।

Fri, 5 June 2026 06:19 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
15 जून से 4 राशियों को होगा खूब फायदा, सूर्य और बुध बना रहे बहुत शुभ और प्रभावशाली राजयोग

Surya-Budh Yuti 16 June 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून 2026 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ग्रहों के राजकुमार बुध विराजमान हैं। इस तरह से मिथुन राशि में सूर्य-बुध की युति बनेगी। सूर्य को आत्मा, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इन दोनों ग्रहों के मिलन से जातक बुद्धिमान और तेजस्वी बनता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-बुध के एक साथ होने से अत्यंत शुभ और प्रभावशाली बुधादित्य राजयोग बनता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुधादित्य राजयोग मान-सम्मान, प्रशासनिक सफलता और बुद्धि में वृद्धि कराता है। जानें सूर्य-बुध के मिलने से बनने वाला बुधादित्य राजयोग किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

1. मिथुन राशि-

सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य राजयोग मिथुन राशि के लिए फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी चमकेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून से कन्या समेत इन 4 राशि वालों का बदलेगा समय, हर तरफ से मिलेंगे शुभ फल

2. सिंह राशि-

सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। किसी मित्र या परिवार के सदस्य की मदद से कारोबार को पंख लग सकते हैं।

3. कन्या राशि-

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य-बुध की युति से बनने वाला राजयोग शुभ फल प्रदान करेगा। इस समय आपको करियर में कोई उपलब्धि मिल सकती है। किसी लंबित कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। व्यापार के लिहाज से यह समय मुनाफे वाला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे।

quot

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीता के अनुसार, पैसा नहीं बल्कि ये 3 गुण व्यक्ति को बनाते हैं धनवान

4. तुला राशि-

तुला राशि के लिए यह योग भाग्य साथ लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। धन लाभ होने से बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी।

बुधादित्य योग क्या होता है:

जब सूर्य और बुध एक ही राशि में विराजमान होते हैं, तो बुधादित्य राजयोग बनता है। बुध हमेशा सूर्य के आसपास ही रहता है, इसलिए यह योग ज्यादातर कुंडलियों में पाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य और बुध मिलते हैं तो बौद्धिक क्षमता प्रखर होती है। अगर बुध सूर्य के अत्यंत निकट हो, यानी अस्त अवस्था में हो, तो इस स्थिति में व्यक्ति अपनी बुद्धि का सही समय पर इस्तेमाल नहीं कर पाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले साल मेष राशि में शनि का गोचर, जानें इस राशि पर शनि का कैसा पड़ेगा प्रभाव?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!