Surya mithun Rashi gochar 15 june somwati amavasya ko hoga kab banega budhaditya rajyog mithun Sankranti par kya karein सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य जाएंगे मिथुन राशि राशि में, किन राशियों को लाभ मिलेगा, मिथुन संक्रांति पर क्या दान करें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य जाएंगे मिथुन राशि राशि में, किन राशियों को लाभ मिलेगा, मिथुन संक्रांति पर क्या दान करें

इस साल सोमवती अमावस्या पर मिथुन संक्रांति और अमावस्या दोनों शुभ तिथियों का संयोग मिलेगा। इससे कई राशियों के लिए शुभ योग बनेंगे। वहीं मिथुन संक्रांति पर क्या करना चाहिए यहां पढ़ें

Tue, 9 June 2026 12:25 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य जाएंगे मिथुन राशि राशि में,  किन राशियों को लाभ मिलेगा, मिथुन संक्रांति पर क्या दान करें

मिथुनइस साल सोमवती अमावस्या पर मिथुन संक्रांति और अमावस्या दोनों एक ही दिन है। ये दोनों तिथि बहुत शुभ माने जाते हैं। इस साल सूर्य सोमवती अमावस्या के दिन राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जो बहुत ही शुभ दिन है, सूर्य अभी वृषभ राशि में हैं और अब ये 15 जून को मिथुन राशि में जाएंगे। इसी राशि में बुध भी हैंस जो सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे, इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। बुध 22 जून को कर्क राशि में जाएंगे तो बुधादित्य राजयोग नहीं बनेगा। जुलाई तक बुध इसी राशि में रहेंगे। सूर्य जब मिथुन राशि में जाते हैं तो इसे कर्क संक्रांति कहते हैं, इस दिन क्या करना चाहिए, क्या दान करना चाहिए और राशि पर क्या होगा असर सब कुछ यहां पढ़ें

सूर्य गोचर और मिथुन संक्रांति पर क्या उपाय करें

मिथुन संक्रांति पर सूर्य की पूजा और दान करना उत्तम रहता है। इस दिन लोग सत्यानारायण की कथा भी सुनते हैं। पवित्र नदियों में स्नान करें और दान करें। इस दिन पितृों के लिए श्राद्ध कर्म भी शुभ माना जाता है। इस दिन अन्न, पंखा, छाता, पानी, घड़ा, मौसमी फल दान करना चाहिए।

सूर्य गोचर का किन राशियों पर होगा असर?

मिथुन राशि वालों को बुध से गजब का कॉन्फिडें मिलेगा, जिससे आप करियर और बिजनेस में सही फैसले ले पाएंगे, इससे आपको लाभ होगा, आप सफलता की तरफ आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि को लाभ

सूर्य इस राशि के स्वामी हैं, ऐसे में बुध का लाभ भी आपको मिलेगा। सरकारी सहयोग मिलेगा, जिससे काम मिनटों में बनेंगे, आपको पिता की संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर यह योग आपके लिए लाभकारी है। भवन खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 में शनि का मेष गोचर, अक्टूबर में मीन में, फिर 2028 में मेष में, मेष पर असर?

कन्या राशि को सूर्य और बुध से क्या लाभ

कन्या के लिए बुध की स्थिति और सूर्य के कारण लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में आप एक तरफ लाभ पाएंगे, लेकिन बिजनेस और पर्सनल लाइफ में आपकी अच्छी चलेगी। इनकम बढ़ेगी और स्टेट्स भी बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है भद्र राजयोग जो मिथुन राशि में बन रहा, बुध का गोचर किसके लिए लाभकारी?

तुला राशि के लिए भी स्थिति अच्छी

आपको किसी तरह की परेशानी इस दौरान नहीं होगी। आपके लिए जो चीजें पहले खराब थी, अब सही हो रही है। मिथुन अपनी राशि में हैं, इसलिए सही फैसलों से संपत्ति विस्तार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का अस्त चरण, पढ़ें किस तरह का प्रभाव दिखाएंगे शनि?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!