2027 में शनि का मेष में गोचर, अक्टूबर में मीन में और फिर 2028 में मेष राशि में दोबारा आएंगे, मेष राशि पर क्या असर, उपाय
2027 में शनि मेष राशि में जाएंगे, फिर से वापस मीन राशि में जाएंगे और फि से वापस मेष राशि में जाएंगे। ऐसा होने से शनि साढ़ेसाती का असर भी राशियों पर बदलेगा। आइए जानें

2027 में शनि मेष राशि में जाएंगे, फिर से वापस अक्टूबर में मीन राशि में जाएंगे। इस प्रकार शनि की अतिगामी चाल होगी। शनि मीन राशि से वापस फिर मेष राशि में साल 2028 में जाएंगे। और फिर से वापस मेष राशि में जाएंगे। ज्योर्तिविद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि 2027 में मेष राशि में गोचर करेंगे, लेकिन 2027 में ही अक्टूबर में शनि मीन में आएंगे। शनि की मौजूदगी मीन में जब आएगी तो ये अतिगामी चाल कही जाएगी। जबकि उनकी जो परमानेंट उपस्थिति नहीं कहेंगे जो एक गोचर की ढाई साल का जो कार्यकाल रहेगा वो मेष का ही रहेगा, तो अतिगामी होकर के मीन में आएंगे। मीन में अपने अतिगामी जो चाल है उसको पूरी तरीके से उस कार्यकाल को पूरा करेंगे और पुनः वो मेष में वापस चले जाएंगे। दोबारा मेष राशि में साल 2028 में फरवरी में आएंगे।
क्या होगा जब शनि वापस मेष राशि में जाएंगे
मेष राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में मंगल और शनि का योग कई राशियों के लिए कई रिफोर्म्स लाएगा। करियर में आपको गुरु की कृपा मिलेगी, लेकिन कोई बहुस असर नहीं मिलेगा। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार तो जब ये मीन में हैं, तब भी मेष की साढ़ेसाती चल रही है और जब मेष में आ जाएंगे, तो शनि की मध्य साढ़ेसाती जो कही जाती है, वो चलती रहेगी और यह स्थिति शारीरिक स्थिति को खराब करेगा। हड्डियों से संबंधित परेशानी देगा और अ जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। शनि यहां पर नीच का होता है मेष में और ये एक परेशानी का ही कारक होता है, हालांकि मेष राशि का दशमेश और एकादशेश भी होता है शनि, तो दशमेश और एकादशेश होने के कारण व्यावसायिक स्थिति आपकी खराब नहीं होगी। व्यावसायिक स्थिति में हो सकता है कुछ नए संयोग बनें, हालांकि डिस्टर्बिंग होगा। पहले आपको प्रथम दृष्टया यह लगेगा कि कुछ नुकसान होने वाला है क्योंकि कुछ खराब स्थिति जो व्यावसायिक होगी वो बंद होने के कगार पे आएगी, उसमें कुछ परिवर्तन होगा जो आपको डिस्टर्ब करेगा और कुछ नए व्यवसाय की स्थिति बनेगी तो आप एक डर और भय से रहेंगे लेकिन वो व्यावसायिक स्थिति आपकी खराब नहीं करेगा। पिता की स्थिति को थोड़ा सा ध्यान में रखना पड़ेगा। सरकारी स्थिति आपकी मजबूत होगी, लेकिन अगेन भयग्रस्त रहेंगे। मतलब व्यावसायिक, प्रोफेशनल लाइफ आपकी अच्छी होगी, लेकिन भय का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक स्थिति और दांपत्य की स्थिति आपकी परेशानी में आएगी।
राहु और केतु के कारण स्थिति खराब होगी, गुरु के कारण अच्छी होगी
मेष राशि वालों के लिए इस दौरान राहु भी असर डालेंगे और जून जुलाई 2028में राहु कन्या राशि में रहकर आपको परेशान करेंगे। नवंबर दिसबंर 2028 में बुध आपके फैसले लेट कराएगा। गुरु के कारणमार्च अप्रैल 2028 में समय थोड़ा अच्छा आएगा। सितंबर अक्टूबर में भी गुरु के कारण सोशल लाइफ में आगे जाएंगे। इसके बाद थोड़ा तनाव भी कम होगा।
क्या करें उपाय
इस दौरान आपको पीले रंग के कपड़े पहनने हैं और पीला चीज दान करना है, क्योंकि गुर आपको बल दे रहे हैं। हनुमान चालीसा भी पढ़ते रहें। राहु और केतु आपके नेगेटिव इफेक्ट्स को कम करने के लिए कील को ऑफिस में गाढ़े। मंगलवार का व्रत करेंगे को केतु शांत रहेंगे।
किस राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती
शनि साढ़ेसाती से कुंभ राशि मुक्त हो जाएगी, लेकिन वृषभ पर साढ़ेसाती शरू हो जाएगी। वहीं मीन और मेष पर भी साढ़ेसाती शुरू रहेगी। ऐसे में वृषभ राशि वालों को मानसिक तनाव, करियर में कठिन फैसले, धन हानि की आशंका और पारिवारिक परेशानियों का सामना। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक तौर पर तनाव का सामना हो सकती है। धन-संपदा की वृद्धि में रुकावट आ सकती है, कर्ज बढ़ सकता है। घर-परिवार में अशांति छा सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन