क्या है भद्र राजयोग जो आज से मिथुन राशि में बन रहा, बुध का गोचर किसके लिए लाभकारी, कौन सी राशियां लकी
बुध का गोचर आज 29 मई को मिथुन राशि में हो रहा है। मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लिए अच्छे लाभ के येग तो बन ही रहे हैं, साथ ही कई राशियों के लिए यहगोचर अच्छे योग ला रहा है, यहां पढ़ें

आज बुध का गोचर अपनी ही राशि में गोचर करता है, तो भद्र राजयोग बनता है। बुध को लेकर साफ कहा जाता है कि आपकी राशि में बुद्ध आपकी बुद्धि, नॉलेज से लेकर आपकी चीजों को एनॉलिसस करने की क्षमता ही आपकी बुद्ध का असर होता है, इसके अलावा आप कैसे लॉजिक देते हैं, कम्युनिकेशन और फिटनेस को लेकर और मैनेमेंट स्किल, हेल्थ को लेकर आपके लिए अच्छा समय है। जब बुध अपनी स्वराशि में हैं और आपकी कुंडली के पहले, चौथे, सातवें और दशवें भाव में बुध अपनी ही राशि मिथुन, कन्या में बैठते हैं तो भद्र योग का निर्माण होता है। ये अलग-अलग भाव में अलग फल देता है, किसी भाव में बिजनेस अच्छा करेगा। ऐश्वर्य, सम्मान पर्सनल लाइफ अच्छी। नौकरी में प्रमोशन से लेकर ग्रोथ और इंक्रीमेंट होना जरूरी है। बुध का गोचर आपकी कुंडली के हिसाब से सही फल देगा, इसलिए आप अपनी कुंडली के हिसाब से भी चेक करें, वरना अगर आप जेनरिक जानना चाहते हैं, तो यहां हम उन राशियों का जिक्र कर रहे हैं, जो इस दौरान लाभ पाएंगी।
यहां पढ़ें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
मीन राशि के लिए बुध का गोचर क्या लाभ लाएगा?
मीन राशि वालों के इससे घर खरीदने का योग बन रहा है और वाहन खरीदने का योग भी इसी दौरान बन रहा है। पर्सनल लाइफ आपकी अच्छी होगी।
धनु के लिए बुध का गोचर क्या लाभ लाएगा?
आपको पैसा मिलेगा, किसी पार्टनरशिप से भी लाभ हो सकता है, आप किसी प्रोजेक्ट को लीड कर सकते हैं। आपकी लाइफ पार्टनर से रिश्ते थोड़े खराब थे, तो अब दोनों मे सुलह होने के आसार हो सकते हैं।
कन्या राशि के लिए बुध का गोचर क्या लाभ लाएगा?
अगर आप पार्टनरशिप वाला बिजनेस कर रहे हैं या बैकिंग, मीडिया से जुड़े हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। अगर करियर ग्रोथ को लेकर परेशान हैं, तो आपके लिए बुध का गोचर वो मुश्किल भी हल कर देगा।
मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर क्या लाभ लाएगा?
मिथुन राशि का स्वामी भी बुध है, इस राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन स्किल आज अच्छे होंगे, जिनके अच्छे होने से आप सही फैसले ले पाएंगे। आपको लाभ तो मिलेगा ही साथ ही आपके लिए चीजें भी अच्छी होंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन